जयंती पर याद किये गये पंडित जवाहर लाल नेहरू

Updated:
विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये पंडित जवाहर लाल नेहरू फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : जयंती पर झंडोत्तोलन करते शिक्षक नेता प्रतिनिधि, मुंगेर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को विभिन्न संस्थानों द्वारा समारोहपूर्वक मनायी गयी. कांग्रेस जिला मुख्यालय तिलक मैदान में जहां जिलाध्यक्ष सौरभ निधि की अध्यक्षता में कार्यक्रम […]

विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये पंडित जवाहर लाल नेहरू फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : जयंती पर झंडोत्तोलन करते शिक्षक नेता प्रतिनिधि, मुंगेर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को विभिन्न संस्थानों द्वारा समारोहपूर्वक मनायी गयी. कांग्रेस जिला मुख्यालय तिलक मैदान में जहां जिलाध्यक्ष सौरभ निधि की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं भारत सेवक समाज व मुंगेर जिला वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में आयोजित समारोह में कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में उनके योगदान को याद किया. जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने कहा कि पंडित नेहरू की गिनती 20 वीं सदी के महान नेताओं में होती है. स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने जो भूमिका निभायी और फिर आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में वे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में लगे रहे. वे गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग के नायक रहे. बच्चों से आगाद प्रेम के कारण ही उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है. इस मौके पर कांग्रेस के प्रकाश कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, रंजीत कुमार, मो. नुरुल्लाह, डॉ सुधीर सिंह, अजमत हुसैन, मो. कमाल अहमद, कृष्णा पासवान, अजय सिंह, प्रेमा वर्मा, सुजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. इधर भारत सेवक समाज की ओर से नेहरू जयंती का आयोजन प्रमंडलीय कार्यालय में किया गया. उसकी अध्यक्षता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने की. इस मौके पर प्रमंडलीय कार्यकारी अध्यक्ष उमेश नंदन कुमार, हर्ष नारायण झा, विमल किशोर मिश्रा, अजय कुमार शर्मा, अश्विनी कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, केशव कुमार ने पंडित नेहरू के स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी और उनके त्याग व शौर्य को रेखांकित किया. —————————–बॉक्स————————–नेहरू का बाल प्रेम पर संगोष्ठी आयोजित मुंगेर : मुंगेर जिला आचार्य कुल के तत्वावधान में ” नेहरू का बाल प्रेम ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पी पंडित नेहरू को बच्चों से अत्यधिक प्यार व लगाव था. उन्हें बच्चों के बीच रहना बेहद पसंद था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे. उन्होंने कहा कि नेहरू जी का मानना था कि बच्चों में अपार संभावनाएं हैं और उनमें क्षमताएं भी हैं. यदि बच्चों को समुचित परिवेश मिले तो वे खुद के साथ ही देश को दिशा दे सकते हैं. नवल किशोर सिंह ने कहा कि जब विद्यालय का प्रत्येक दिवस बाल दिवस के रूप में क्रियाशील बनेगा तभी पंडित नेहरू का सपना साकार होगा. इस मौके पर शिक्षक नेता ऋषिदेव प्रसाद यादव, हर्ष नारायण झा, नागरिक मंच के उमेश नंदन कुमार, श्रीमती कृष्णा कुंवर, विमला कुमारी झा, शशिभूषण पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे. —————————बॉक्स————————-बाल दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन मुंगेर : साहित्य सृजन मंच मुंगेर के तत्वावधान में बाल दिवस पर शनिवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. डॉ वासुदेव प्रसाद श्रीपुंज की अध्यक्षता में आयोजित काव्य सम्मेलन में साहित्यकारों ने न सिर्फ चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया. बल्कि अपनी काव्यांजलि भी उन्हें अर्पित किया. कार्यक्रम का संचालन सुबोध छवि ने किया. नवोदित कवियत्री नंदिता ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपनी रचना सुनाते हुए कहा कि ” नेहरू, गांधी और सुभाष थे, जाने जिन्हें जहां, भारत मेरा महान ”. सुबोध छवि ने कहा कि कौन कहता है कि आदमी मर रहा है. वह तो एक साथ सैकड़ों मुसीबतों से लड़ रहा है. कवियत्री शकुंतला शर्मा ने महत्व भावना को बिखेरते हुए कहा कि ” गलतियां तो करता है बीबी की बातों में आकर, मगर मैं माफ कर देती हूं उसे बच्चों की उम्र में लाकर ”. इस मौके पर राजेश कुमार निराला, विजय बरतानिया, अजय कुमार, सुनील कुमार कनौजिया, विमल कुमार मिश्रा ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन