भक्तिभाव के साथ की गयी भगवान चत्रिगुप्त की पूजा

Updated:
विज्ञापन

भक्तिभाव के साथ की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा फोटो संख्या : 11,12फोटो कैप्सन : पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु प्रतिनिधि . मुंगेर/ जमालपुर /तारापुर ————————— पारंपरिक विधि विधान के साथ शुक्रवार को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव मनाया गया. मुंगेर शहर के पूरबसराय स्थित मंदिर में जिला चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष दीपक […]

विज्ञापन

भक्तिभाव के साथ की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा फोटो संख्या : 11,12फोटो कैप्सन : पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु प्रतिनिधि . मुंगेर/ जमालपुर /तारापुर ————————— पारंपरिक विधि विधान के साथ शुक्रवार को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव मनाया गया. मुंगेर शहर के पूरबसराय स्थित मंदिर में जिला चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष दीपक कुमार एवं महामंत्री राजेशनंद किलियार के नेतृत्व में पूजन कार्यक्रम किया गया. जहां सामूहिक पूजन एवं हवन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया. इसके साथ ही शहर के दर्जनों स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. शहर के मकससपुर, वासुदेवपुर, बेलन बाजार में भी चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सचिव राजेश नंद किलियार ने बताया कि शनिवार को कलश विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा. इधर जमालपुर में चित्रगुप्त परिषद जमालपुर द्वारा कायस्थ टोला नक्कीनगर केशोपुर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा भक्तिभाव के साथ की गयी. मान्यता है कि समस्त मानव समुदाय के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले कलम के धनी तथा ब्रह्मा की काया से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त की पूजा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है. तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार अनुमंडल क्षेत्र के बिहमा स्थित चित्रगुप्त महाराज के मंदिर परिसर में पुरे भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना की गयी. उनके तैल चित्र को रख कर लोगों ने पूजा की. मौके पर चित्रांश परिवार द्वारा अपने एक वर्ष के आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया. जिसमें आय से अधिक व्यय को दिखाया गया. इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद वर्मा, रवींद्र वर्मा, संजय वर्मा, संजय कुमार दास, धीरेंद्र चंद्र सिन्हा, बाबू साहब, धर्मेंद्र कुमार दास, प्रसन्न कुमार दास सहित दर्जनों चित्रांश समाज के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन