पंडित नेहरू की जयंती आज
पंडित नेहरू की जयंती आज मुंगेर . देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को मनायी जायेगी. इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में जहां जयंती सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. वहीं अनेक स्थानों पर बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू को याद करने के लिए क्विज व […]
पंडित नेहरू की जयंती आज मुंगेर . देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को मनायी जायेगी. इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में जहां जयंती सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. वहीं अनेक स्थानों पर बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू को याद करने के लिए क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित किये गये हैं. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ निधि ने बताया कि तिलक मैदान में जयंती सह श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से पंडित नेहरू को याद किया जायेगा. 21 नवंबर को मनेगी डॉ श्रीकृष्ण की जयंती मुंगेर . अखिल भारतीय भूमिहार महासभा द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 128 वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी. महासभा के अध्यक्ष बमशंकर सिंह एवं सचिव विभेष कुमार ने बताया कि स्थानीय श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ श्रीकृष्ण सिंह के जीवन चरित्र के साथ ही आजादी के बाद बिहार के नवनिर्माण में उनकी भूमिका पर संगोष्ठी का भी आयोजन होगा. —————————-मनी हनुमान जयंती मुंगेर . बेकापुर स्थित किराना पट्टी हनुमान मंदिर में पूरे भक्तिभाव के साथ हनुमान जयंती समारोह का आयोजन किया गया. पंडित विष्णुदेव पाठक एवं कौशल किशोर पाठक ने जहां पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की. वहीं सामूहिक सुंदर पाठ का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर कला साधक कैलाश आनंद ने अपने भक्तिपूर्ण संगीत से लोगों को आहलादित किया. सामूहिक पाठ में पंडित रजनीकांत मिश्र, नवीन चंद्र मिश्र, काशीनाथ मिश्र, संतोष झा, संजय पोद्दार, संजीव कुमार, कुमकुम पाठक, संगीता पोद्दार ने भाग लिया. —————————–छठ घाटों पर तैनात होंगे दंडाधिकारी व पुलिस बल मुंगेर . छठ पर्व के मौके पर जहां मुंगेर के छह प्रमुख गंगा घाटों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. वहीं अन्य सभी घाटों पर पुलिसकर्मियों के तैनाती का निर्देश दिया गया है. जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा द्वारा जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि मुंगेर के कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट, लाल दरवाजा घाट, कंकड़ घाट एवं सीढ़ी घाट में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. साथ ही इन घाटों पर लाइट टावर, माइक, वायरलेस सेट व एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










