कहीं नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कहीं क्विज प्रतियोगिता आयोजित
कहीं नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कहीं क्विज प्रतियोगिता आयोजित फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : नाटक का मंचन करते कलाकार प्रतिनिधि . बरियारपुर काली पूजा के दौरान कहीं नाटक, देवी जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तो कहीं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसे देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ रात […]
कहीं नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कहीं क्विज प्रतियोगिता आयोजित फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : नाटक का मंचन करते कलाकार प्रतिनिधि . बरियारपुर काली पूजा के दौरान कहीं नाटक, देवी जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तो कहीं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसे देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ रात भर जमे रहे. बालिका नाट्य कला परिषद विजयनगर में शशि कुमार के निर्देशन में ”बलिदान” नाटक का मंचन किया गया. वहीं सीसी नाट्य कला परिषद गोसाइचक रतनपुर में ” क्रोध की ज्वाला नाटक का मंचन किया गया. बलिदान नाटक मे माध्यम से दहेज प्रथा से प्रताडि़त होकर गरीबी की जिंदगी जी रहे लोगों द्वारा क्रांति का अपनाया जाता है और दहेज प्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया गया. इधर ऊँ साई राम विजयनगर की ओर से वार्षिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया. उसका उद्घाटन फिलिप उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंद किशोर सिंह ने किया. प्रतियोगिता में सामान्य व सामाजिक विज्ञान के साथ ही समसामयिक घटना पर आधारित प्रश्न पूछे गये और विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. मौके पर शिक्षक भूपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, कारेलाल, कुमोद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










