अपराधी हुए सक्रिय, लगातार दे रहे घटनाओं को अंजाम
मुंगेर : चुनाव खत्म होने के साथ ही मुंगेर में अपराधी सक्रिय हो गये हैं तथा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लगातार हत्या, गोलीबारी एवं चोरी व छिनतई की घटनाएं हो रही है. लोग इन घटनाओं से दहशत में हैं. 8 नवंबर को राज्य में चुनाव परिणाम घोषित किये गये. उसके बाद […]
मुंगेर : चुनाव खत्म होने के साथ ही मुंगेर में अपराधी सक्रिय हो गये हैं तथा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लगातार हत्या, गोलीबारी एवं चोरी व छिनतई की घटनाएं हो रही है.
लोग इन घटनाओं से दहशत में हैं. 8 नवंबर को राज्य में चुनाव परिणाम घोषित किये गये. उसके बाद लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है. 10 नवंबर को अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी में युवक संजय कुमार महतो की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या संध्या 7 बजे की गयी. इस मामले में पुलिस ने हरिश्चंद्र महतो,
उसकी पत्नी एवं बेटी जूली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन हत्यारा की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. इतना ही नहीं 10 नवंबर को भी अपराधियों ने शामपुर थाना क्षेत्र के धपड़ी मोड़ पर पान दुकानदार धपड़ी निवासी शंकर सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी. हत्या के बाद सड़क जाम हुआ.
दीपावली के दिन भी स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया और इस आश्वासन के साथ जाम हटा कि धपरी बाजार में पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. लेकिन जाम हटते ही दीपावली की शाम पुन: अपराधी बाजार पहुंच कर गोलीबारी की. इन मामलों जिले के लोग दहशत में थे ही कि शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने बरियारपुर में व्यवसायी उत्तम कुमार साह को गोली मार दी. गोली उसके शरीर को छेदते हुए बाहर निकल गया.
उसे प्राथमिक उपचार के बाद उत्तम को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. लेकिन इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि उत्तम साह से रंगदारी की मांग की गयी थी और रंगदारी नहीं देने के कारण ही घटना को अंजाम दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










