गंगा घाटों पर बने शौचालय का अतक्रिमण, फैल रहा प्रदूषण
गंगा घाटों पर बने शौचालय का अतिक्रमण, फैल रहा प्रदूषण फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : शौचालय में रह रहे महादलित प्रतिनिधि, मुंगेर गंगा स्वच्छता अभियान का सपना मुंगेर के गंगा घाटों पर साकार नहीं हो रहा है. एक ओर जहां नगर निगम प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई करायी जा रही […]
गंगा घाटों पर बने शौचालय का अतिक्रमण, फैल रहा प्रदूषण फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : शौचालय में रह रहे महादलित प्रतिनिधि, मुंगेर गंगा स्वच्छता अभियान का सपना मुंगेर के गंगा घाटों पर साकार नहीं हो रहा है. एक ओर जहां नगर निगम प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई करायी जा रही है वहीं दूसरी ओर लोग खुले में शौच त्याग रहे हैं. कारण गंगा घाटों पर बने शौचालय बंद है और दबंगों ने उस पर कब्जा जमा रखा है. स्थिति यह है कि शौचालय में पशुओं को बांधा जाता है. वर्षों से बंद है शौचालय समाहरणालय से महज कुछ ही दूरी पर बबुआ घाट स्थित है. जहां वर्षों पहले शौचालय का निर्माण कराया गया. ताकि उसका उपयोग रोजाना गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही यहां रहने वाले लोग कर सके. शौचालय में दरवाजा नहीं है और पानी के लिए लगा टंकी भी सड़ रहा है. चापाकल भी खराब पड़ा है. यही हाल कष्टहरणी घाट स्थित शौचालय की है. अतिक्रमण की चपेट में शौचालय बबुआ घाट एवं कष्टहरणी घाट पर वर्षों पूर्व बने शौचालय पर स्थानीय लोगों का कब्जा है. शौचालय बंद है और उसमें मवेशियों को बांधा जाता है. इतना ही नहीं शौचालय में मवेशियों को बांधा जाता है और उसमें गोयठा भी रखा जाता है. कष्टहरणी घाट पर बने शौचालय पर भी कब्जा है. श्रद्धालुओं नहीं जानते कहां है शौचालय यूं तो शौचालय वर्षों से तो बंद है ही. लेकिन श्रद्धालुओं को पता ही नहीं है कि कहां शौचालय है. ऐसी परिस्थिति में लोग गंगा किनारे या सड़क किनारे शौच त्यागने को विवश हो जाते हैं. कष्टहरणी घाट के महादलित गंगा किनारे या धोबी घाट रोड में शौच त्यागते हैं. खुले में करते हैं शौच मुंगेर शहर में विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के स्नान के लिए भीड़ लगती है. चाहे गरमी का मौसम हो या ठंडी का. सालों भर श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने को धन्य मानते हैं. लेकिन सुबह गंगा स्नान करने आने वाले लोग शौचालय बंद रहने के कारण गंगा किनारे शौच त्याग करते हैं. जिसमें पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










