मना अन्नकूट महोत्सव, चैतन्य महाप्रभु को लगा छप्पन भोग
मुंगेर : गुरुवार को शहर के बड़ा महावीर मंदिर एवं बड़े राजा साहब ठाकुरबाड़ी बड़ी बाजार स्थित प्रेम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया. इस मौके पर पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ भगवान चैतन्य महाप्रभु को छप्पन भेगा लगाया गया. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शहर के बड़ा बाजार स्थित प्रेम […]
मुंगेर : गुरुवार को शहर के बड़ा महावीर मंदिर एवं बड़े राजा साहब ठाकुरबाड़ी बड़ी बाजार स्थित प्रेम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया. इस मौके पर पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ भगवान चैतन्य महाप्रभु को छप्पन भेगा लगाया गया.
जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शहर के बड़ा बाजार स्थित प्रेम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. मंदिर के सेवायत शरद सिंह की मौजूदगी में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया. मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने अन्नकूट महोत्सव का रसास्वादन किया.
शहर के कई प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे. हर साल की तरह इस पावन उत्सव पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की की गयी.भगवान को छप्पन भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं ने उसे ग्रहण किया. इधर बड़ा महावीर स्थान में पंडित घनश्याम दास के नेतृत्व में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया. जहां भगवान चैतन्य महाप्रभु को भोग लगा कर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










