स्कॉर्पियो ने बालक को रौंदा, परिजनों में कोहराम
मुंगेर : जमालपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर रोड में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार से जा रही स्काॅर्पियो वाहन ने एक बालक को कुचल डाला जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बालक को […]
मुंगेर : जमालपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर रोड में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार से जा रही स्काॅर्पियो वाहन ने एक बालक को कुचल डाला जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बालक को सदर अस्पताल भेज दिया.
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.प्राप्त समाचार के अनुसार बड़ी दौलतपुर निवासी विपिन मंडल का दस वर्षीय पुत्र अजीत कुमार ट्यूशन पढ़ने छोटी दौलतपुर गया था. पढ़ने के बाद वह अपने दादा शंकर मंडल से मिलने गौरीपुर जा रहा था. दरियापुर रोड से गुजरने के दौरान पीछे से आ रही एक स्कार्पियो वाहन उसे कुचलते हुए निकल गयी. जिसमें अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जमालपुर थाना को दिया.
जमालपुर थाना पुलिस द्वारा बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया. जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया.परिजनों में मचा कोहरामअजीत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. अजीत की मां रिंकू देवी को यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनके पुत्र की मौत हो चुकी है.
उनके करुण क्रंदन व दहाड़ से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया. मालूम हो कि अजीत नवोदय की तैयारी कर रहा था. उनकी मां बार-बार नवोदय की पुस्तक को अपने सीने से लगा कर विलाप कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










