एमयू के 6 एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एमयू के 6 एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा 8 से 14 अक्तूबर तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार राष्ट्रीय एकीकरण शिविर आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा 8 से 14 अक्तूबर तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार राष्ट्रीय एकीकरण शिविर आयोजित किया जायेगा. इसमें मुंगेर विश्वविद्यालय के 6 स्वंयसेवक के साथ दलनायक के रूप में एक कार्यक्रम पदाधिकारी सहभागिता करेंगे. जो सोमवार को हरियाणा के लिये रवाना हुए. जिसे कुलपति प्रो संजय कुमार सिंह ने शुभकामना देते हुए विदा किया.

एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस शिविर में एमयू के 3 महिला स्वयंसेवक एवं 3 पुरुष स्वयंसेवक तथा 1 कार्यक्रम पदाधिकारी को दलनायक के रूप में प्रतिभाग करेंगे. उन्होंने बताया कि टीम सोमवार को रवाना हुई. जो 7 अक्तूबर मंगलवार की संध्या तक शिविर स्थल पर पहुंच जायेंगे. सात दिवसीय शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के 6 स्वयंसेवक एवं एक कार्यक्रम पदाधिकारी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे, यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है. इस शिविर के लिये वैसे ही स्वयंसेवकों का चयन किया गया है. जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों, क्षेत्रीय हस्तशिल्प, भाषा में निपुण तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्रतिभावान कौशल और नेतृत्व क्षमता रखते हैं. यह सिर्फ चयन ही नहीं, बल्कि प्रतिभा का सम्मान हैं.

ये करेंगे शिविर में शिरकत

महिला वर्ग :

– रिया कुमारी – जमालपुर कॉलेज, जमालपुर (लोक नृत्य)

– नैना कुमारी – एमएस कॉलेज अलौली (चित्रकला एवं हस्तशिल्प)

– जागृति कुमारी- आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर (योगा एवं शास्त्रीय नृत्य)

पुरूष वर्ग :

– कुमार रोबिन- एचएस कॉलेज हवेली खड़गपुर (गीत)

– राजीव रंजन- आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर (योगा)

– गुलफराज़ आलम- कोशी कॉलेज, खगड़िया (नाटक एवं लोक नृत्य)

– दलनायक के रूप में एमएस कॉलेज अलौली के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ राजकिशोर प्रसाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन