वाहन पलटने से आधे दर्जन यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

वाहन पलटने से आधे दर्जन यात्री घायल फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : जमालपुर थाना के सामने पलटा वाहन प्रतिनिधि : जमालपुरअनट्रेंड ड्राइवर और उसके लहेडि़या ड्राइविंग के कारण ऑटो पर सवार होने वाले यात्रियों की जान खतरे में है. जिसके कारण आये दिन ऑटो दुर्घटना ग्रस्त होते रहता है. शनिवार को ऐसे ही एक […]

विज्ञापन

वाहन पलटने से आधे दर्जन यात्री घायल फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : जमालपुर थाना के सामने पलटा वाहन प्रतिनिधि : जमालपुरअनट्रेंड ड्राइवर और उसके लहेडि़या ड्राइविंग के कारण ऑटो पर सवार होने वाले यात्रियों की जान खतरे में है. जिसके कारण आये दिन ऑटो दुर्घटना ग्रस्त होते रहता है. शनिवार को ऐसे ही एक मामले में जमालपुर थाना के ठीक सामने एक ऑटो के पलट जाने के कारण उस पर सवार लगभग आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है. हालांकि घायल यात्रियों की पहचान नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि जमालपुर से मुंगेर जा रहे ऑटो संख्या बीआर 08 पी 1726 काफी तेज गति से लहेडि़या स्टाइल में जा रहा था. इस बीच जमालपुर थाना के सामने चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया तथा एकाएक ऑटो पलट गया. घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़ कर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं कई लोगों ने घटना स्थल पर बताया कि आये दिन जमालपुर मुंगेर मुख्य मार्ग पर ऑटो चालकों का तांडव जारी है और पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है. उन्होंने कहा कि किशोर उम्र के चालकों के पास न तो लाइसेंस होते हैं और नहीं उन्हें किसी की परवाह है. जबकि जमालपुर से मुंगेर के बीच कई पुलिस चौकी सड़क के ठीक किनारे ही स्थित है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से ऐसी स्थित से निजात दिलाने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन