संयम ही कैंसर से बचाव का उपाय, व्यसन मुक्त का लिया संकल्प
संयम ही कैंसर से बचाव का उपाय, व्यसन मुक्त का लिया संकल्प बच्चों को दिलायी गयी नशा मुक्त रहने का शपथ प्रतिनिधि , मुंगेर राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संसद मुंगेर इकाई के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय जानकीनगर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसका विषय […]
संयम ही कैंसर से बचाव का उपाय, व्यसन मुक्त का लिया संकल्प बच्चों को दिलायी गयी नशा मुक्त रहने का शपथ प्रतिनिधि , मुंगेर राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संसद मुंगेर इकाई के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय जानकीनगर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसका विषय ” संयमित जीवन ही कैंसर का समुचित बचाव ” था. उसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमला कुमारी ने की.मुख्य वक्ता सुरेश मालाकार ने कहा कि हमारे देश में 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य जनता को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना है. वक्ताओं ने कहा कि कैंसर होने में तंबाकू, गांजा जैसे व्यसन मुख्य भूमिका अदा करती है. मनुष्य व्यसन मुक्त रहकर कैंसर जैसे जानलेवा, जटिल एवं अत्यंत खर्चीले बीमारी से बच सकते हैं. खास कर विद्यालय, विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच अणुव्रत शिक्षा अभियान चला कर किया जा रहा है. कैंसर बीमारी से अधिकांश लोगों की मृत्यु बीमारी के आरंभिक काल में इलाज नहीं हो पाने के कारण होती है. अगर शुरुआती दौर में इलाज कराया जाय तो बीमारी ठीक हो सकती है. मौके पर बच्चों एवं शिक्षकों ने व्यसन मुक्त रहने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










