आधे दर्जन लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित ब्लड बैंक में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें रेडक्रॉस के सचिव जय किशोर संतोष सहित आधे दर्जन लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया उसमें सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरके गुप्ता, डॉ फैज उद्दीन, नीलेश कुमार मुख्य […]

विज्ञापन

मुंगेर : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित ब्लड बैंक में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें रेडक्रॉस के सचिव जय किशोर संतोष सहित आधे दर्जन लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया.

शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया उसमें सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरके गुप्ता, डॉ फैज उद्दीन, नीलेश कुमार मुख्य रुप से शामिल थे. रक्तदाताओं ने कहा कि रक्त दान महादान के समान होता है. जब सड़क दुर्घटना अथवा अन्य तरह की वारदात में लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचते है और उसे खून की जरूरत होती है.

तो इस दौरान ब्लड बैंक से उसे रक्त देकर जान बचाया जाता है. ब्लड बैंक में खून स्वैच्छिक रक्तदान से ही जमा रहता है. जिसे जरूरतमंद को देकर उसकी जान बचायी जाती है. युवा एवं हर स्वस्थ लोगों को समय-समय से जरूरत रक्तदान करना चाहिए. ताकि ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहे. मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार, ब्लड बैंक कर्मी मृगेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार, रामचंद्र राम मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन