अपराधियों ने की वृद्ध की गला रेत कर हत्या
अपराधियों ने की वृद्ध की गला रेत कर हत्या प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र के बेलबिहमा गांव में एक बार फिर अपराधियों ने वृद्ध की हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. गुरुवार की रात अपराधियों ने 59 वर्षीय वृद्ध किसान कालीचरण मंडल की बहियार स्थित मचान पर ही गला रेत […]
अपराधियों ने की वृद्ध की गला रेत कर हत्या प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र के बेलबिहमा गांव में एक बार फिर अपराधियों ने वृद्ध की हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. गुरुवार की रात अपराधियों ने 59 वर्षीय वृद्ध किसान कालीचरण मंडल की बहियार स्थित मचान पर ही गला रेत कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही हरपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. प्राप्त समाचार के अनुसार बेलबिहमा निवासी कालीचरण मंडल गुरुवार की रात 8 बजे खाना खाकर बहियार में लगे फसल की देखरेख करने के लिए गया था. जहां वह मचान पर ही रात गुजारता था. शुक्रवार की अहले सुबह जब उसकी पत्नी बदामा देवी 5 बजे खेत गयी और कालीचरण को उठाया. उसके उठाने पर जब वह नहीं उठे तो उसने चादर हटा कर देखा तो वह खून से लथपथ मृत पड़ा था. ग्रामीणों का कहना है कि कालीचरण मंडल शराब बेचने का भी कारोबार करता था. हरपुर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी बदामा देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










