अतक्रिमण हटाने के बाद फिर से हाथ-पैर फैलाने लगे अतक्रिमणकारी

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से हाथ-पैर फैलाने लगे अतिक्रमणकारी प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर अनुमंडल में बुधवार को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चला कर सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया. कार्रवाई के 24 घंटे बाद से ही अतिक्रमणकारियों ने फिर से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. इससे साफ स्पष्ट होता है कि अतिक्रमणकारियों में प्रशासन […]

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से हाथ-पैर फैलाने लगे अतिक्रमणकारी प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर अनुमंडल में बुधवार को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चला कर सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया. कार्रवाई के 24 घंटे बाद से ही अतिक्रमणकारियों ने फिर से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. इससे साफ स्पष्ट होता है कि अतिक्रमणकारियों में प्रशासन का भय नहीं है. विदित हो कि तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती के निर्देश पर तारापुर बाजार से अतिक्रमण हटाया गया. ताकि दीपावली एवं छठ जैसे त्योहार में राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को जाम का सामना न करना पड़े. तारापुर बाजार में अतिक्रमण सड़क व नाला तक ही सीमित नहीं है बल्कि समुचित कार्रवाई की जाय तो कइयों के पक्के के मकान व दुकान ध्वस्त हो जायेंगे. अंचलाधिकारी विद्यानंद राय ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने के लिए क्षेत्र की नापी करायेगी और उसके बाद कार्रवाई आरंभ किया जायेगा. इस कार्रवाई से सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना कमाने वाले मजदूरों को है जो कमा कर घर जाते हैं तब उनके चूल्हा जलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन