शरद पूर्णिमा के मौके पर बड़ी दुर्गा में की गयी महाआरती

Updated:
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा के मौके पर बड़ी दुर्गा में की गयी महाआरती फोटो संख्या : 8 फोटो कैप्सन : महाआरती में उपस्थित श्रद्धालु प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर ———————शरद पूर्णिमा के मौके पर नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाआरती में उपस्थित हुए और शरद ऋतु का स्वागत […]

विज्ञापन

शरद पूर्णिमा के मौके पर बड़ी दुर्गा में की गयी महाआरती फोटो संख्या : 8 फोटो कैप्सन : महाआरती में उपस्थित श्रद्धालु प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर ———————शरद पूर्णिमा के मौके पर नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाआरती में उपस्थित हुए और शरद ऋतु का स्वागत किया. समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्हा के संयोजन में आयोजित महाआरती का उद्घाटन थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय, अविनाश चंद्रा एवं बैंक ऑफ इंडिया शाखा के प्रबंधक अभिषेक प्रताप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. पुजारी पंडित लंबोदर झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता की महाआरती की और शरद पूर्णिमा के महत्व की विशेष जानकारी दी. इस दौरान महाप्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर निबंधन पदाधिकारी हरिशंकर सुमन, टेटियाबंबर सीओ आलोक कुमार, अनिल कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, सच्चिदानंद मिश्रा, रामकुमार सिंह, शिवप्रकाश, सुधीर गुप्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन