भक्तिभाव के साथ मनायी गयी लक्खी पूजा

Updated:
विज्ञापन

भक्तिभाव के साथ मनायी गयी लक्खी पूजा फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बंगला क्लब में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा प्रतिनिधि , मुंगेरस्थानीय उदयन परिसर प्रांगण में सोमवार को बंगाली समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ माता कोजागरी लक्ष्मी (लक्खी) की पूजा-अर्चना की गयी और मां लक्ष्मी से श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की. देवी […]

विज्ञापन

भक्तिभाव के साथ मनायी गयी लक्खी पूजा फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बंगला क्लब में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा प्रतिनिधि , मुंगेरस्थानीय उदयन परिसर प्रांगण में सोमवार को बंगाली समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ माता कोजागरी लक्ष्मी (लक्खी) की पूजा-अर्चना की गयी और मां लक्ष्मी से श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की. देवी को नारियल, चुड़ा-मूढी, तिल के लड्डु सहित अन्य नैवेद्य चढाये. श्रद्धालुओं ने थाली में रखे नारियल पानी में देवी लक्ष्मी की चरणों का दर्शन किया. देवी के चरण दर्शन से सदा उनका आशीर्वाद बना रहता है. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. श्रद्धालुओं ने रात भर देवी जागरण किया. साथ ही अपने घर के मुख्य द्वार को खुला छोड़ रखा. ऐसी मान्यता है कि रात्रि में देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती है और घर में सुख, शांति व समृद्धि प्रदान कर घर की दरिद्रता को दूर करती है. पूजा के दौरान दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन