उदासीनता : कुड़ों के बीच ही मना दशहरा व मुहर्रम
मुंगेर : मुंगेर में इस बार दशहरा एवं मुहर्रम का पर्व कूड़ोंं के बीच ही मना. नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य सड़कों से तो कूड़े का उठाव किया गया, लेकिन मुहल्ले में कूड़े का ढेर लगा रहा. पर्व संपन्न होने के बाद भी कई स्थानों पर गंदगी का ढेर लगा है.इन स्थानों पर […]
मुंगेर : मुंगेर में इस बार दशहरा एवं मुहर्रम का पर्व कूड़ोंं के बीच ही मना. नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य सड़कों से तो कूड़े का उठाव किया गया, लेकिन मुहल्ले में कूड़े का ढेर लगा रहा. पर्व संपन्न होने के बाद भी कई स्थानों पर गंदगी का ढेर लगा है.इन स्थानों पर लगा है कूड़ों का अंबार शहर के दर्जन भर स्थानों पर कूड़ा का उठाव नहीं होने सक कूड़ों का ढ़ेर लगा है.
शहर के एसबीआइ बाजार ब्रांच के समीप, तोपखाना बाजार, श्रवण बाजार नंद कुमार पार्क, मकससपुर तेल गोदाम, फौजदारी बाजार, महद्दीपुर ब्रह्मण टोला सहित अन्य स्थानों पर तो कूड़ों का ढ़ेर देख कर लगता है मानो नगर निगम ने यहां कूड़ों के लिए डपिंग यार्ड बना रखा है.
बिगाड़ रहा शहर की सूरत और सेहत कूड़ों की ढेर से न सिर्फ शहर की सूरत बिगड़ रही है. बल्कि आम शहरी के सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कूड़ों की ढेर से उठने वाली दुर्गंध और उससे निकलने वाला किटाणु सांस के माध्यम से लोगों के शरीर के अंदर प्रवेश करता है. जिससे लोग बीमार पड़ रहे है. क्लीन मुंगेर, ग्रीन मुंगेर का सपना अधूरा नगर निगम का क्लीन मुंगेर, ग्रीन मुंगेर का सपना अधूरा ही रह गया है. शहर को आज तक क्लीन नहीं किया ता सका है.
जिसका नमूना है शहर में यत्र-तत्र पड़ा कूड़ा. अगर क्लीन मुंगेर नहीं बना तो ग्रीन मुंगेर कैसे संभव है. मुहल्लों से नहीं होता कूड़ा का उठाव शहर कुछ मुख्य सड़कों पर तो कुड़ों का उठाव हो जाता है. लेकिन मुहल्लों व कसबा में सप्ताह भर में एक बार भी हो जाय तो गनीमत है. बताया जाता है कि वार्ड पार्षद के दिलचस्पी नहीं लेने के कारण शहरी क्षेत्र के महद्दीपुर ब्रह्मण टोला में आज भी कचड़ा पड़ा है. वार्ड पार्षद सुनील राय भी मानते हैं कि यहां नियमित कूड़े का उठाव नहीं होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










