सदर अस्पताल में पेयजल संकट, बोतलबंद पानी से बुझती है प्यास

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल में रोगियों को शुद्ध पेज जल तक नहीं मिल रही है. अस्पताल के विभिन्न वार्डों में लगे पेयजल की मशीनें या तो खराब पड़ी हुई है, या फिर देख- रेख के अभाव में शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. हाल यह कि मरीजों को पीने के लिए बाहर […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल में रोगियों को शुद्ध पेज जल तक नहीं मिल रही है. अस्पताल के विभिन्न वार्डों में लगे पेयजल की मशीनें या तो खराब पड़ी हुई है, या फिर देख- रेख के अभाव में शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है.

हाल यह कि मरीजों को पीने के लिए बाहर से खरीद कर पानी मंगवाना पड़ रहा है. किंतु अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की शायद कोई फिक्र नहीं है.शोभा की वस्तु बनी पेयजल की मशीनेंस्वास्थ्य एक ऐसा विभाग है जहां शुद्धता पर विशेष जोर दिया जाता है. बात चाहे खाने की हो या फिर पीने की. हर बात में शुद्धता को वरीयता दी जाती है.

किंतु सदर अस्पताल में शुद्धता कोई मायने नहीं रखता. यहां लाखों रुपये खर्च कर मरीजों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आधे दर्जन संयंत्र लगाये गये. किंतु वर्तमान समय में पेयजल के लिए लगाये गये एक भी मशीन काम नहीं कर रहा है. जिसके कारण रोगियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा. इमरजेंसी वार्ड में पीने के लिए पानी नहींसदर अस्पताल का सबसे व्यस्त वार्ड इमरजेंसी वार्ड है. जहां 24 घंटे गंभीर से गंभीर मरीजों का आना- जाना लगा रहता है.

किंतु यहां यदि किसी को प्यास लग जाय तो लोग पानी ढ़ूंढते ही रह जायेंगे. इमरजेंसी वार्ड में पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने के कारण मजबूरी में लोगों खरीद कर पानी लाना पड़ता है.

पेयजल की स्थिति वार्ड पेयजल की मशीनें इमरजेंसी 0पुरुष सर्जिकल- वन 0पुरुष सर्जिकल- टू 1पुरुष मेडिकल 0कैदी वार्ड 0प्रसव केंद्र 1महिला सर्जिकल 1महिला मेडिकल 0शिशु वार्ड 0——————कहते हैं मरीज——————खरीद कर पीते हैं पानी: मीना देवीमुंगेर : सदर प्रखंड निवासी मीना देवी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है.

वे बाहर से खरीद कर पानी पीते हैं.———————–शोभा के लिए लगाया गया है मशीनफोटो : फूलो देवीमुंगेर : कलारामपुर निवासी फूलो देवी ने बताया कि ऐसा लगता है कि यहां सिर्फ शोभा के लिए शुद्ध पेयजल की मशीनें लगायी गयी है.

एक भी मशीन से पानी तो निकलता ही नहीं है.——————-टंकी का पीते हैं पानी : दिनेश ठाकुरमुंगेर : मय दरियापुर निवासी दिनेश ठाकुर ने बताया कि वे टंकी से आने वाली पानी का ही सेवन करते हैं, पानी में गंध रहता है.

किंतु लाचारी में और कोई विकल्प भी नहीं है.————————-घर से मंगवाते हैं पीने का पानी : धर्मा देवीमुंगेर : कटघर निवासी धर्मा देवी ने बताया कि कि अस्पताल में प्याउ के अलावे पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. लेकिन प्याउ का पानी गंदा निकलता है.

वे अपने पीने के लिए घर से ही पानी मंगवाती हैं.कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षकअस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पेयजल की जो भी मशीनें खराब है. उसे जल्द ही ठीक करवा लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन