ePaper

स्नातक सेमेस्टर-2 में 5,682 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Updated at : 10 Jul 2024 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 में 5,682 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 1 से 20 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भराया गया है, जबकि 21 से 22 जुलाई के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 5,682 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 5,054, विज्ञान संकाय में 599 तथा वाणिज्य संकाय में 299 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन