डीआरएम के आने के बाद रेल पटरी के काम में तेजी

Updated:
विज्ञापन

डीआरएम के आने के बाद रेल पटरी के काम में तेजी फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : पटरी बिछाने के काम में आयी तेजी प्रतिनिधि , जमालपुरपूर्व रेलवे के मालदह रेल मंडल के डीआरएम के शुक्रवार को आगमन के एक दिन बाद ही जमालपुर से मुंगेर के बीच नई रेल पटरी बिछाने के काम में […]

विज्ञापन

डीआरएम के आने के बाद रेल पटरी के काम में तेजी फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : पटरी बिछाने के काम में आयी तेजी प्रतिनिधि , जमालपुरपूर्व रेलवे के मालदह रेल मंडल के डीआरएम के शुक्रवार को आगमन के एक दिन बाद ही जमालपुर से मुंगेर के बीच नई रेल पटरी बिछाने के काम में तेजी आयी है. शनिवार को जमालपुर-मुंगेर की रेल पटरी पर पत्थर गिराने का काम दुबारा आरंभ हो गया.यूं तो इस नयी रेल पटरी पर पूर्व में ही इसके दोनों ओर पत्थर गिराने का काम आरंभ किया गया था. परंतु किसी अपरिहार्य कारणवश यह काम पिछले कई महीनों से ठप पड़ा हुआ था. मालदह रेल मंडल के डीआरएम राजेश अरगल शुक्रवार को जमालपुर से धनौरी रेलवे स्टेशनों के बीच यात्री सुविधा तथा सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे थे. तब उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि जमालपुर से मुंगेर के बीच रेल पटरी बिछाने का कार्य पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आता है. जिस पर चल रहे कार्य को तेजी से निबटाया जायेगा. समझा जाता है कि डीआरएम के आदेश के आलोक में शनिवार से इस पर दुबारा काम आरंभ हो पाया है. जो भी हो पटरियों के दोनों ओर पत्थर गिराने के कार्य को देख कर स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन