मनरेगा में अनियमितता का अरोप
मनरेगा में अनियमितता का अराेपखैरा . सरकार भले ही मनरेगा से मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रही है. लेकिन खैरा प्रखंड में पदाधिकारियों की मिली भगत से मनरेगा योजनाएं में खुलेआम जेसीबी का मशीन का प्रयोग कर मजदूरों के हक को मारा जा रहा है. वहीं कई मजदूरों को जॉब कार्ड ठेकेदार […]
मनरेगा में अनियमितता का अराेपखैरा . सरकार भले ही मनरेगा से मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रही है. लेकिन खैरा प्रखंड में पदाधिकारियों की मिली भगत से मनरेगा योजनाएं में खुलेआम जेसीबी का मशीन का प्रयोग कर मजदूरों के हक को मारा जा रहा है. वहीं कई मजदूरों को जॉब कार्ड ठेकेदार व बिचौलिया अपने पास रखे हुए है. इसके जरिये फर्जी निकासी की जाती है. वहीं गोली, गोपालपुर, हरनी, बेला, अरूणाबांक, हरखाड पंचायतों में इन दिनों मनरेगा योजना के द्वारा कुंआ, तालाब, मिट्टी का कार्य जेसीबी द्वारा दिनदहाड़े किया जा रहा है. बताते चलें कि यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाका है. इसमें पदाधिकारी भी शिकायत करने पर परहेज करते है. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा से पूछे जाने पर बताया कि इस बात की शिकायत मिली है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










