कलश स्थापन को लेकर निकली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश स्थापन को लेकर निकली शोभायात्रा फोटो संख्या : 3,4फोटो कैप्सन : कलश शोभायात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं व बरियारपुर में निकली कलश शोभायात्रा प्रतिनिधि, मुंगेर / बरियारपुर नवरात्रा के प्रथम दिन शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा मंगलवार की सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गयी. सैकड़ों कुंवारी कन्याओं ने गंगा स्नान कर कलश शोभायात्रा में […]

विज्ञापन

कलश स्थापन को लेकर निकली शोभायात्रा फोटो संख्या : 3,4फोटो कैप्सन : कलश शोभायात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं व बरियारपुर में निकली कलश शोभायात्रा प्रतिनिधि, मुंगेर / बरियारपुर नवरात्रा के प्रथम दिन शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा मंगलवार की सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गयी. सैकड़ों कुंवारी कन्याओं ने गंगा स्नान कर कलश शोभायात्रा में शामिल हुई और मां दुर्गा के कलश को स्थापित किया. शहर के कासिम बाजार दुर्गा पूजा समिति द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में 108 कुंवारी कन्या माथे पर कलश लेकर मनिया चौराहा, मकससपुर, बीचगांव, चुआबाग सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते दुर्गा स्थान पहुंची. ढोल, नगाड़े एवं गाजे-बाजे के साथ झाकियां भी निकाली गयी जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. कन्याएं लाल-पीले परिधान में शोभायात्रा में शामिल हुई और श्रद्धालुओं को मिठाई व शरबत पिलायी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदकिशोर कुमार, नवीन भारती, गौतम कुमार, शैलेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद सुनील राय, पूर्व वार्ड पार्षद प्रियंवदा राय, रवि कुमार रवि, करुण कुमार सहित संस्कृति, स्वीकृति, मुस्कान, अनीता ने सक्रिय भूमिका निभायी. इधर बरियारपुर प्रखंड में भी शारदीय नवरात्र को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा बैठक की गयी. वहीं नवस्थापित सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति कल्याण टोला की ओर से पहली बार भव्य मंदिर का निर्माण कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा कल्याणटोला, गंगा तट से निकल कर महेशपुर, अंतीराम टोला, नाथटोला, बीसघरिया, टीकारामपुर का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. इस दौरान जय माता दी एवं जय मां दुर्गे के जयकारा से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. पूजा समिति के अध्यक्ष शालीग्राम मंडल, सचिव गोवर्धन कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है. साथ ही नवमी के दिन देवी जागरण का आयोजन किया जायेगा. मौके पर बहादुर मंडल, मनोज मंडल, रामविलास मंडल, कैलाश मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन