बाबा जमाल शाह के सालाना उर्स पर कव्वाली का आयोजन
जमालपुरइस्ट : कॉलोनी स्थित बाबा जमाल शाह के 369 वां उर्स के मौके पर शनिवार की देर रात्रि उनकी शान में कव्वाली का आयोजन किया गया. मुजफ्फरपुर के मसरूर परदेशी कव्वाल की प्रस्तुति पर रात भर बाबा की शान में समर्पित कव्वाली पर श्रद्धालु झूमते रहे.इससे पहले बाबा के मजार पर गद्दीनशीं मो मोइनुद्दीन चिश्ती […]
जमालपुरइस्ट : कॉलोनी स्थित बाबा जमाल शाह के 369 वां उर्स के मौके पर शनिवार की देर रात्रि उनकी शान में कव्वाली का आयोजन किया गया.
मुजफ्फरपुर के मसरूर परदेशी कव्वाल की प्रस्तुति पर रात भर बाबा की शान में समर्पित कव्वाली पर श्रद्धालु झूमते रहे.इससे पहले बाबा के मजार पर गद्दीनशीं मो मोइनुद्दीन चिश्ती की अगुआई में चादर पोशी की गई.
जिसमें हर धर्म व संप्रदाय के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल भी बाबा के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे.
उधर बाबा जमाल शाह के उर्स पर सांप्रदायिक सौहार्द्र का नजारा बना रहा. कलाकारों ने जब ‘ सदके में मोहम्मद के ईमान की खशबू दे, अल्लाह सबके दिल को कुरआन की खुशबू दे ‘ की प्रस्तुति दी तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
मौके पर संजय वर्मा, ललन सिंह, मो. गुफरान, मो शोहेल शम्स, मो इस्लाम चिश्ती, मो संजर अली, राकेश कुमार, शकील अहमद, अमरेंद्र कुमार, मो इम्तियाज आलम तथा राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










