दर्जनों मतदान केंद्रों पर उपलब्ध नहीं है बेसिक मिनिमम फैसलिटी

Updated:
विज्ञापन

संग्रामपुर : निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए हर मतदान केंद्रों पर बेसिक फैसलिटी उपलब्ध कराया जाना है. जिसमें पानी, बिजली, शौचालय व रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है. व्यवस्था की प्रमाणिकता के लिए हर मतदान केंद्रों की फोटोग्राफी भी मांगी गयी थी. जिसे प्रखंड कार्यालय द्वारा भेजा गया था. तारापुर विधानसभा […]

विज्ञापन

संग्रामपुर : निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए हर मतदान केंद्रों पर बेसिक फैसलिटी उपलब्ध कराया जाना है. जिसमें पानी, बिजली, शौचालय व रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है.

व्यवस्था की प्रमाणिकता के लिए हर मतदान केंद्रों की फोटोग्राफी भी मांगी गयी थी. जिसे प्रखंड कार्यालय द्वारा भेजा गया था. तारापुर विधानसभा में सोमवार 12 अक्तूबर को चुनाव हो रहा है.

एक दिन पूर्व जब मतदान केंद्रों पर बेसिक सुविधा की जानकारी ली गयी तो व्यवस्था त्रुटिपूर्ण पायी गयी. मतदान केंद्र प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेदकर भवन में दो मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

पूर्वी भाग मतदान केंद्र संख्या 269 एवं पश्चिमी भाग मतदान केंद्र संख्या 270 है. दोनों ही मतदान केंद्र एक ही कमरे के अंदर है. प्रखंड परिसर में केंद्र के चारों ओर सात चापाकल है. जिनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवास के बगल का एकमात्र चापाकल पीने लायक पानी दे रहा है.

शिक्षा विभाग के कार्यालय के बगल में एक मात्र शौचालय है जो काफी गंदा है. दोनों ही मतदान केंद्रों पर रैंप बनाने की जगह अस्थायी तौर पर मिट्टी डाल कर खानापूर्ति की गयी है. मतदान केंद्र संख्या 269 पर 1210 तथा 270 पर 1517 महिला-पुरुष मतदाता है. बिजली कनेक्शन उपलब्ध है.

शौचालय में लटका ताला मतदान केंद्र राष्ट्रीय पुस्तकालय चंदनियां केंद्र संख्या 267 पर 1249 मतदाता हैं. पुस्तकालय में रैंप नहीं बना है. शौचालय बगल के आंगनबाड़ी केंद्र में है.

जिसमें ताला झूल रहा था. बिजली एवं पेयजल के लिए केंद्र पर एक चापाकल लगा था. मतदान केंद्र पर नहीं है शौचालय मतदान केंद्र संख्या 259 आदर्श पुस्तकालय नवगांई जो सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर अवस्थित है जहां रैंप उपलब्ध नहीं है. शौचालय मतदान केंद्र पर नहीं है.

बिजली और पानी की व्यवस्था उपलब्ध है. मतदान केंद्र में विकलांगों एवं वृद्ध को प्रवेश करने के लिए 3-4 सीढ़ियों से उतरना होगा जो व्यवस्था के अनुकूल नहीं है. गांव के मुखिया से जब इस संदर्भ में जानकारी ली गयी तो वहां आनन-फानन में मिट्टी भरने की व्यवस्था की जाने लगी.

मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा का अभाव हवेली खड़गपुर : खड़गपुर प्रखंड का भाग दो विधानसभा क्षेत्रों में विभक्त है. मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी का पहुंचना भी प्रारंभ हो गया. लेकिन मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. नगर के मतदान केंद्र संख्या 169, 170 जो पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय में अवस्थित है.

यहां पेयजल की सुविधा नहीं है और शौचालय की स्थिति भी बदहाल है. बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय उर्दू खास बाजार में बूथ संख्या 164 की है. यहां न तो शौचालय है और न ही पानी की व्यवस्था है. मतदान केंद्र संख्या 159, 160, 161 राजकीय बुनियादी विद्यालय, खास बाजार पर भी सुविधा का घोर अभाव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन