लाइसेंसी दुकानें बंद, अवैध शराब करोबारियों की चांदी

Updated:
विज्ञापन

लाइसेंसी दुकानें बंद, अवैध शराब करोबारियों की चांदी प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां जिले में चुनाव के दौरान शनिवार की शाम से ही लाइसेंसी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं दूसरी ओर अवैध शराब कारोबारियों की चांदी कट रही है. शहर से लकर गांव तक सभी लाइसेंसी शराब की दुकानें बंद […]

विज्ञापन

लाइसेंसी दुकानें बंद, अवैध शराब करोबारियों की चांदी प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां जिले में चुनाव के दौरान शनिवार की शाम से ही लाइसेंसी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं दूसरी ओर अवैध शराब कारोबारियों की चांदी कट रही है. शहर से लकर गांव तक सभी लाइसेंसी शराब की दुकानें बंद रहने के बावजूद विभिन्न स्थानों पर शराबियों का जमावड़ा देखा जा रहा है. जिसका मुख्य कारण यह है कि लोगों को सहजता से ही अवैध शराब उपलब्ध हो रहा है. खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार व्यापक पैमाने पर चल रहा है.पहले से स्टॉक कर बेचा जा रहा शराबजिला प्रशासन ने भले ही लाइसेंसी शराब की दुकानों को बंद करवा दिया हो. किंतु अवैध कारोबारियों ने पहले से ही शराब को स्टॉक कर रखा है. जिसे अब महंगे कीमतों पर बेजा जा रहा है. जिसे बंद कराना शायद स्थानीय थाना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है. थाना पुलिस के छापेमारी से बचने के लिए अवैध कारोबारी लगातार अपना ठिकाना बदल-बदल कर शराब की बिक्री धड़ल्ले से कर रहे हैं.चुनाव में बढ़ गयी है शराब की मांगयूं तो शराब की बिक्री सालों भर होती है. किंतु चुनाव के दौरान शराब की डिमांड काफी बढ़ गया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सदर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप, कटरिया काली मंदिर के समीप, शीतलपुर तीन बटिया, सीताकुंड मंदिर के समीप, रामदिरी गांव एवं मस्जिद मोड़ नौवागढ़ी से लेकर सांई बाबा मंदिर के बीच एनएच 80 के किनारे इन दिनों व्यापक पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है. वहीं चुनाव के कारण पिछले दो दिनों से उक्त स्थानों पर अवैध कारोबारी बेखौफ हो कर शराब की बिक्री कर रहे हैं. जिसके कारण शराब के लाइसेंसी दुकानों के बंद रहने से भी कोई खास असर नहीं पड़ा है. लोग सामान्य दिनों की तरह चुनाव के दौरान भी सुगमता से जाम छलका रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन