24 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आरंभ, पहले दिन 555 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 17 Feb 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
24 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आरंभ, पहले दिन 555 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया

विज्ञापन

– भाई के बदले परीक्षा देने पहुंचा युवक केंद्र में प्रवेश के दौरान जांच में ही धराया

मुंगेर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा सोमवार से जिले के 24 केंद्रों पर आरंभ हो गयी है. जिसके पहले दिन कुल 21,243 परीक्षार्थियों में 20,688 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर पहले दिन कदाचार के आरोप में किसी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया. जबकि टाउन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर भाई के बदले परीक्षा देने पहुंचे एक युवक को केंद्र में प्रवेश के दौरान ही जांच में पकड़ लिया गया.

परीक्षा को लेकर सुबह 7 बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी. जहां सुबह 8 बजे से गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. जिसमें सुबह 9 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुयी. जिसमें प्रथम पाली में मातृभाषा (हिंदी/उर्दू/बंगला/मैथिली) की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 10,517 परीक्षार्थियों में 10,279 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 238 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में भी मातृभाषा (हिंदी/उर्दू/बंगला/मैथिली) की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 10,726 परीक्षार्थियों में 10,409 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 317 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जहां गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. जबकि उड़नदस्ता दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी लगातार सभी केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का निरीक्षण करते रहे.

———————————-

बॉक्स

———————————–

भाई के बदले परीक्षा देने पहुंचा युवक जांच के दौरान धराया

मुंगेर – मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन टाउन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर भाई के बदले परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचे एक युवक को एडमिट कार्ड जांच के दौरान पकड़ लिया गया. जिसे केंद्राधीक्षक द्वारा कासिम बाजार थाना की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि पकड़ाए युवक को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर थाना से जुर्माना देकर छोड़ दिया गया.

बताया गया कि टाउन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर आदर्श हाई स्कूल तारापुर का सेंटर था. जहां परीक्षार्थी विक्की कुमार की जगह उसका चचेरा भाई रूपेश कुमार परीक्षा देने पहुंच गया था. जिसे एडमिट कार्ड चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया. सूचना मिलने पर पकड़ाए छात्र के परिजन कासिम बाजार थाना पहुंचे. एसडीओ के आदेश पर शाम में जुर्माना राशि लेकर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन