अज्ञात शव बरामद, क्षेत्र में दहशत
अज्ञात शव बरामद, क्षेत्र में दहशत प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर शहर के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के नंबर गुमटी स्थित बड़े नाले से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की सुबह स्थानीय कुछ लोगों […]
अज्ञात शव बरामद, क्षेत्र में दहशत प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर शहर के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के नंबर गुमटी स्थित बड़े नाले से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की सुबह स्थानीय कुछ लोगों ने नाले में शव देखा. यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गये. बाद में इसकी सूचना वासुदेवपुर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को बरामद पर अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मेडिकल टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम किया गया. मेडिकल टीम में डॉ सुधीर कुमार, डॉ इनामुर रहमान एवं डॉ अजय कुमार सिंह शामिल थे. लाश काफी सड़-गल गया था. इधर वासुदेवपुर ओपी प्रभारी राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शव का अंत्यपरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि लगता है कहीं से लाकर शव को नाले में फेंका गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










