गंगा कटाव से वस्थिापित करेंगे वोट बहष्किार
गंगा कटाव से विस्थापित करेंगे वोट बहिष्कार फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : विरोध प्रकट करते विस्थापित परिवार प्रतिनिधि, मुंगेरसदर प्रखंड के मनियारचक गांव निवासी विस्थापित परिवारों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लकर शनिवार को वोट बहिष्कार का निर्णय लिया और विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने मनियारचक दुर्गास्थान से वोट बहिष्कार के लिए रैली […]
गंगा कटाव से विस्थापित करेंगे वोट बहिष्कार फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : विरोध प्रकट करते विस्थापित परिवार प्रतिनिधि, मुंगेरसदर प्रखंड के मनियारचक गांव निवासी विस्थापित परिवारों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लकर शनिवार को वोट बहिष्कार का निर्णय लिया और विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने मनियारचक दुर्गास्थान से वोट बहिष्कार के लिए रैली निकाली जो खरबा, कामास्थान, सिल्हा व पीरस्थान होते हुए पुन: दुर्गास्थान पहुंच कर रैली समाप्त हुई. रैली का नेतृत्व समाजसेवी डॉ प्रमोद कुमार मंडल कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से यहां के विधायक व सांसद उनलोगों को ठगते आ रहे हैं. गंगा कटाव से विस्थापित हुए लगभग पांच सौ परिवारों में एक भी परिवार को आज तक जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया. जिसके कारण विस्थापित परिवार सड़क के किनारे छोटे-छोटे झुग्गियों में खाना बदोश की जिंदगी बिताने को विवश है. इतना ही नहीं यहां के ग्रामीण इस आधुनिक युग में भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं. जब तक ग्रामीणों की समस्याओं को दूर नहीं किया जायेगा तब तक यहां के ग्रामीण किसी भी दल के पक्ष में वोट नहीं करेंगे. रैली में रामचरित्र पासवान, जगन्यमय कुमार, मुरारी कुमार, गुंजन कुमार, गौतम कुशवाहा, अमित रजक, विजय मंडल, पुष्पलता किरण, मीना देवी, गीता देवी, रमेश साव, राहुल कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे.ग्रामीणों की सात सूत्री मांग* गंगा कटाव से विस्थापित ग्रामीणों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराया जाय* पीर स्थान से कामा स्थान होते हुए महेशपुर तक सड़क का निर्माण* सिल्हा से भगत चौकी तक नाला सह पीसीसी सड़क का निर्माण* सिल्हा गांव में बिजली की व्यवस्था* पेयजल के लिए गांव में जीपीटी चापाकल की व्यवस्था* गांव के वंचित लाभुकों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से जोड़ा जाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










