पोल गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
पोल गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद चौक महेशपुर के समीप विद्युत पोल गिरने से घायल मजदूर नेपाली मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. उसके […]
पोल गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, बरियारपुर बरियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद चौक महेशपुर के समीप विद्युत पोल गिरने से घायल मजदूर नेपाली मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. उसके छोटे-छोटे बच्चे के सर से पिता का साया उठ गया. शनिवार को जब मृतक का शव घर पहुंचा तो पूरा गांव करुण क्रंदन से दहल उठा. बताया जाता है कि विगत 3 अक्तूबर को ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गांव में पोल लगाने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान नेपाली मंडल पानी लेने जा रहा था और अचानक पोल उसके शरीर पर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज व फिर बाद में पटना भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव के घर पहुंचते ही उसकी पत्नी साजो देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं उसके पांच वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी, तीन वर्षीय असलेखा कुमारी, दो वर्षीय पुत्र बादल कुमार को यह पता भी नहीं कि अब उसके सर से पिता का साया उठ चुका है. बताया जाता है कि नेपाली मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. पोखर में डूब कर वृद्ध की मौत बरियारपुर . बरियारपुर बस्ती निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी भूमि पासवान (95 वर्ष) की मौत रेलवे चमरा पुल के समीप पोखर में डूबने से हो गयी. मृतक का पुत्र सुरेश पासवान ने बताया कि उसके पिता सुबह में ही बिना बताये घर से निकल गये. काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो हमलोग खोजबीन करने लगे. लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. ग्रामीणों ने पोखर में एक वृद्ध का शव देखा. जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










