विभन्नि स्थानों पर निकली मतदाता जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : बरियारपुर अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मताधिकार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. मुंगेर शहर में लामार्ट उच्च विद्यालय की ओर से निकली रैली में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया और लोगों से मतदान की अपील की. जबकि बरियारपुर में […]

विज्ञापन

मुंगेर : बरियारपुर अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मताधिकार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.

मुंगेर शहर में लामार्ट उच्च विद्यालय की ओर से निकली रैली में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया और लोगों से मतदान की अपील की. जबकि बरियारपुर में लोक शिक्षा समिति की ओर से रैली निकाली गयी.

लामार्ट उच्च विद्यालय बेलन बाजार से विद्यालय के सचिव डेविड बेंजामिन व प्राचार्य रीमा बेंजामिन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकली. जिसमें विद्यालय की छात्र-छात्रा अपने हाथों में मतदान से संबंधित स्लोगन लिखे थे.

वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल, करें राष्ट्र का जो उत्थान, करें हम उसी का मतदान जैसे नारे लगा रहे थे. इस रैली में विद्यालय के शिक्षक सुषमा, माधव, स्वीटी, तब्बसुम, शिप्रा, वृंदा मुख्य रूप से शामिल थे.

इधर बरियारपुर प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड लोक शिक्षा समिति के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. प्रेरकों, टोला सेवकों ने साइकिल रैली, कैंडील मार्च कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और मतदान करने की अपील की. रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

रैली बरियारपुर बाजार, रेलवे स्टेशन होते हुए विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया. कर्मियों ने वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है जैसे नारे लगा रहे थे. मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ ललन कुमार, बीइओ कृष्णनंदन शर्मा, सचिव श्यानंदन शर्मा, प्रतिभा कुमारी, पुष्पलता कुमारी, राजकुमार मांझी मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन