दुर्गापूजा की तैयारी पर चुनाव की मार, बाजार नहीं पहुंच पा रहे खरीदार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापूजा की तैयारी पर चुनाव की मार, बाजार नहीं पहुंच पा रहे खरीदार फोटो संख्या : 5 फोटो कैप्सन : बाजार में नहीं है रौनक प्रतिनिधि, मुंगेरआश्विन का महीना प्रवेश करते ही लोग दुर्गापूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं. किंतु इस बार दुर्गापूजा की तैयारी पर चुनाव की मार पड़ गयी है. सवारी वाहनों […]

विज्ञापन

दुर्गापूजा की तैयारी पर चुनाव की मार, बाजार नहीं पहुंच पा रहे खरीदार फोटो संख्या : 5 फोटो कैप्सन : बाजार में नहीं है रौनक प्रतिनिधि, मुंगेरआश्विन का महीना प्रवेश करते ही लोग दुर्गापूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं. किंतु इस बार दुर्गापूजा की तैयारी पर चुनाव की मार पड़ गयी है. सवारी वाहनों की भारी किल्लत हो जाने के कारण खरीदार बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं और न ही पूजा की तैयारी को लेकर किसी प्रकार की खरीदारी हो पा रही है. 12 को चुनाव, 13 को पहली पूजाबिहार विधान सभा के पहले चरण में ही मुंगेर जिले में 12 अक्तूबर को चुनाव होना तय है. वहीं 13 अक्तूबर को शारदीय नवरात्र की पहली पूजा होगी. दुर्गापूजा हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इसके लिए लोग काफी पहले से ही तैयारियां आरंभ कर देते हैं. बात चाहे पूजन सामग्री की खरीदारी की बात हो या फिर परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों की खरीदारी की. लोग पूजा आरंभ होने से पूर्व ही खरीदारियों से निवृत्त हो जाना चाहते हैं. इतना ही नहीं कई लोग तो दीपावली की तैयारी भी दुर्गापूजा के पूर्व से ही आरंभ कर देते हैं. घरों में रंगाई- पुताई सहित कई छोटे- बड़े कार्यों से लोग पूर्व में ही निवृत्त हो जाना चाहते हैं.यात्रियों को हो रही परेशानीविधान सभा चुनाव को लेकर एक पखवारा पूर्व से ही वाहनों की धड़-पकड़ व्यापक पैमाने पर आरंभ कर दी गयी. चार पहिया वाहन तो दूर की बात ऑटो जैसे तीन पहिया वाहनों को चुनावी कार्य के लिए जब्त कर लिया गया है. जिसके कारण यात्रियों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल यह है कि अभी वैसे ही लोग किसी तरह मुंगेर बाजार पहुंच रहे हैं, जिन्हें जरूरी कार्य या ड्यूटी पर जाना होता है. हाल यह है कि लोग जुगाड़ गाड़ी के सहारे आ-जा रहे हैं जो पूरी तरह असुरक्षित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन