अहंकारी नेता को सबक सिखा देगी जनता : स्मृति ईरानी
अहंकारी नेता को सबक सिखा देगी जनता : स्मृति ईरानीसंग्रामपुर. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि सत्ता अहंकार से नहीं जनता की ताकत व पुरुषार्थ से चलती है. बिहार के अहंकारी नेता को इस बार जनता सबक सिखा देगी. वे तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर में एनडीए प्रत्याशी शकुनी चौधरी […]
अहंकारी नेता को सबक सिखा देगी जनता : स्मृति ईरानीसंग्रामपुर. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि सत्ता अहंकार से नहीं जनता की ताकत व पुरुषार्थ से चलती है. बिहार के अहंकारी नेता को इस बार जनता सबक सिखा देगी. वे तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर में एनडीए प्रत्याशी शकुनी चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान का बीड़ा उठाया है. जन-धन योजना के तहत शून्य बैलेंस पर गरीबों का खाता खोला गया. साथ ही विभिन्न बीमा योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










