माइक्रो ऑब्जर्बर को पढ़ाया गया कर्तव्य का पाठ

Updated:
विज्ञापन

माइक्रो ऑब्जर्बर को पढ़ाया गया कर्तव्य का पाठ फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : कर्तव्य का पाठ पढ़ते माइक्रो ऑब्जर्बर प्रतिनिधि, मुंगेर मतदान केंद्रों पर स्वच्छ निष्पक्ष मतदान का मॉनीटरिंग करने के लिए बनाये गये 200 माइक्रो ऑब्जर्बर को उनके कर्तव्य का पाठ पढ़ाया गया. इस मौके पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान को लेकर […]

विज्ञापन

माइक्रो ऑब्जर्बर को पढ़ाया गया कर्तव्य का पाठ फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : कर्तव्य का पाठ पढ़ते माइक्रो ऑब्जर्बर प्रतिनिधि, मुंगेर मतदान केंद्रों पर स्वच्छ निष्पक्ष मतदान का मॉनीटरिंग करने के लिए बनाये गये 200 माइक्रो ऑब्जर्बर को उनके कर्तव्य का पाठ पढ़ाया गया. इस मौके पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान को लेकर भेजे गये चुनाव प्रेक्षक एवं जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी मौजूद थे. माइक्रो ऑब्जर्बर को बताया गया कि उनका दायित्व है कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव का मॉनीटरिंग करना. चुनाव संचालन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो और मतदान कर्मी बिना किसी भेदभाव के चुनाव संपन्न करायें. इसके लिए सभी ऑब्जर्बर को एक प्रपत्र भी उपलब्ध कराया गया. जिस पर वे अपनी रिपोर्ट देंगे. माइक्रो ऑब्जर्बर पेट्रोलिंग कम कलेक्टिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर जायेंगे और फिर उन्हीं के साथ वापस आयेंगे. उन्हें यह भी बताया गया कि मतदान के बाद डीजे कॉलेज स्थित वज्रगृह में जब इवीएम जमा किया जायेगा उस समय उनके लिए एक काउंटर की व्यवस्था होगी. जहां वे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन