विधानसभा मुख्यालयों में आज वितरण होगा मतदान सामग्री
विधानसभा मुख्यालयों में आज वितरण होगा मतदान सामग्री प्रतिनिधि, मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र मुंगेर, जमालपुर एवं तारापुर मुख्यालय में शनिवार को मतदान सामग्री का वितरण किया जायेगा. मुंगेर विधानसभा का मतदान सामग्री सदर प्रखंड कार्यालय में मतदानकर्मियों को दिया जायेगा. जबकि जमालपुर में केंद्रीय संस्थान एवं तारापुर में आरएस कॉलेज परिसर में इसकी […]
विधानसभा मुख्यालयों में आज वितरण होगा मतदान सामग्री प्रतिनिधि, मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र मुंगेर, जमालपुर एवं तारापुर मुख्यालय में शनिवार को मतदान सामग्री का वितरण किया जायेगा. मुंगेर विधानसभा का मतदान सामग्री सदर प्रखंड कार्यालय में मतदानकर्मियों को दिया जायेगा. जबकि जमालपुर में केंद्रीय संस्थान एवं तारापुर में आरएस कॉलेज परिसर में इसकी व्यवस्था की गयी है. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इसके लिए जिले के सभी नौ प्रखंडों में मतदान सामग्री वितरण को लेकर वरीय प्रभारी भी बनाये गये हैं. जिसमें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुंगेर सदर, वरीय उपसमाहर्ता प्रतिभा कुमारी को जमालपुर, प्रेमकांत सूर्य को धरहरा, ओमप्रकाश मंडल को संग्रामपुर, खिलाफत अंसारी को असरगंज, सुखदेव प्रसाद को टेटियाबंबर, रामानुज प्रसाद को बरियारपुर, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार को तारापुर एवं कुमार धनंजय को खड़गपुर का दायित्व सौंपा गया है. ये संबंधित बीडीओ को इस कार्य में सहयोग करेंगे. मतदान सामग्री के साथ ही सभी मतदानकर्मियों को एडवांस राशि भी शनिवार को उपलब्ध करा दी जायेगी. मतदान के लिए बने वरीय प्रभारी विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में वरीय प्रभारी तैनात किये हैं जो मतदान के दिन सभी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार होंगे. मुंगेर के उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडये को तारापुर विधानसभा, अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा को जमालपुर विधानसभा एवं मुंगेर के नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा को मुंगेर विधानसभा का वरीय प्रभारी बनाया गया है. —————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










