आज शाम से बंद हो जायेगी शराब की दुकानें
आज शाम से बंद हो जायेगी शराब की दुकानें मुंगेर . जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत विधानसभा चुनाव को देखते हुए 10 अक्तूबर की शाम 5 बजे से जिले के सभी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. शराब की दुकान 12 […]
आज शाम से बंद हो जायेगी शराब की दुकानें मुंगेर . जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत विधानसभा चुनाव को देखते हुए 10 अक्तूबर की शाम 5 बजे से जिले के सभी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. शराब की दुकान 12 अक्तूबर को शाम 5 बजे तक बंद रहेगी. इस दौरान कहीं भी शराब की बिक्री के मामले पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. कैंप लगा कर हो वेतन का निर्धारण : मुंगेर . जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव सुरेश मालाकार ने एक बयान जारी कर कहा कि नियोजित शिक्षकों का वेतन निर्धारण कैंप लगा कर किया जाय. अभी भी सैकड़ों नियोजित शिक्षकों का सेवा पुस्तिका नहीं खोला जा सका है. जिले में जो व्यवस्था है इससे दुर्गापूजा क्या दीपावली तक नये वेतनमान की दर से वेतन का भुगतान होना संभव नहीं दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि चार माह से नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है. जिसके कारण शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. इसलिए बीआरसी स्तर पर कैंप लगाकर वेतन निर्धारण किया जाय. भाषण में अमन ने मारी बाजी : मुंगेर . बिहार आई हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथेनिंग प्रोग्राम के तहत साइट सर्वर्स के सहयोग से लेप्रा सोसाइटी द्वारा विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया. मध्य विद्यालय बेनीगीर एवं मध्य विद्यालय नंदलालपुर में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण प्रतियोगिता में जहां अमन कुमार प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जबकि चित्रकला में श्वेता कुमारी ने प्रथम, ज्योति कुमारी ने द्वितीय एवं रितिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर नेत्र सहायक राजीव रंजन तिवारी, लक्ष्मण लाल, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गिरीश चंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे. ————————अमन ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा : मुंगेर . प्रांतीय विज्ञान मेला के किशोर वर्ग में श्रद्धेय भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अमन राज ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मनवाया. उसने धातुकर्म की पुरातन एवं आधुनिक विधियां विषय पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार एवं मंत्री जयराज शर्मा ने उन्हें विद्यालय में सम्मानित किया. ———————–सुचारु रूप से हो फॉगिंग : मुंगेर . युवक कांग्रेस के प्रियव्रत गोस्वामी ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन देकर शहर में फॉगिंग का कार्य सुचारु रूप से कराने की मांग की. ज्ञापन में उसने कहा कि शहर में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. जिस कारण डेंगू रोग फैलने के डर से लोग भयभीत है. पूर्व में इस बीमारी से कई लोगों की जाने भी चली गयी थी. इसलिए फॉगिंग सुचारु रूप से कराया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










