समाज के बीच का शक्षिति व युवा हो हमारा विधायक

Updated:
विज्ञापन

समाज के बीच का शिक्षित व युवा हो हमारा विधायक फोटो नाम से भेजा गया है. प्रतिनिधि, मुंगेरमुंगेर में विधान सभा चुनाव होने में अब महज दो दिन शेष है. मतदान का समय जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है वैसे- वैसे लोगों की चुनावी रणनीति व सोच में भी बदलाव हो रहा है. खास कर […]

विज्ञापन

समाज के बीच का शिक्षित व युवा हो हमारा विधायक फोटो नाम से भेजा गया है. प्रतिनिधि, मुंगेरमुंगेर में विधान सभा चुनाव होने में अब महज दो दिन शेष है. मतदान का समय जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है वैसे- वैसे लोगों की चुनावी रणनीति व सोच में भी बदलाव हो रहा है. खास कर युवा वर्ग में चुनाव को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह है. न सिर्फ वोट देने की बात को लेकर बल्कि अपने भावी विधायक को लेकर युवा वर्ग इस बार काफी सजग हैं. ——–बोले युवा——–समाज के बीच का हो विधायकफोटो : बिट्टू कुमारमुंगेर : कासिम बाजार निवासी स्नातक के छात्र बिट्टू कुमार ने कहा कि हमारा विधायक समाज के बीच का हो. जो जन समस्याओं से रु-ब-रू होकर समाज को विकास के पथ पर अग्रसर कर सके.———————–शिक्षा का बनाये बेहतर माहौलफोटो : आदर्श कुमारमुंगेर : जमालपुर निवासी छात्र आदर्श कुमार ने बताया कि हमार विधायक ऐसा हो जो समाज में शिक्षा का बेहतर माहौल बना सके. शिक्षा के स्तर में सुधार होने के साथ सारी समस्याएं खुद ब खुद दूर हो जायेगी.——————–जात- पात से हट कर हो हमारा विधायकफोटो : आदित्य कुमार मधुकर मुंगेर : नयागांव निवासी आदित्य कुमार मधुकर ने बताया कि हमारा विधायक जात- पात से हट कर हो. जो न सिर्फ अपने जाति पर बल्कि समाज के हर वर्गों एवं हर तबकों का ख्याल रख सके. जो विकास को अपना मुद्दा बना सके. ——————शिक्षा का स्तर सुधारने वाला हो विधायकफोटो : रघुवीर कुमारमुंगेर : चंदनपुरा निवासी रघुवीर कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्तर काफी गिर गया है. अत: शिक्षा के स्तर में सुधार लाने वाला ही हमारा विधायक होगा. जो खास कर सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार ला सके.——————काम करने वाला हो विधायकफोटो : राज आर्यनमुंगेर : बेकापुर निवासी राज आर्यन ने कहा कि क्षेत्र में काम करने वाला ही हमारा विधायक होगा. जो आम जनता को बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से लोगों को महरूम न होने दे.—————————रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो विधायकफोटो : राजीव कुमारमुंगेर : शंकरपुर निवासी राजीव कुमार ने कहा कि हमारा विधायक रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो. जो क्षेत्र में उद्योग धंधे को स्थापित कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराये और बेरोजगारी को दूर करे. ————————-अपराध कर अंकुश लगाने वाला हो हमारा विधायकफोटो : अंकित कुमारमुंगेर : दलहट्टा निवासी अंकित कुमार ने कहा कि हमारा विधायक ऐसा हो जो समाज में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगा सके. सारे बुराइयों का जड़ तो अपराध है. अपराध घटने पर लोग रोजगार की ओर बढ़ेंगे. तभी क्षेत्र का विकास होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन