नहीं थम रहा डेंगू का कहर, स्वास्थ्य विभाग उदासीन
मुंगेर : जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. डेंगू की बीमारी को लेकर लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. अबतक जिले भर में कुल 24 डेंगू के रोगियों की पहचान हुई है. साथ ही डेंगू से एक छह वर्षीय बच्ची की जान भी जा चुकी […]
मुंगेर : जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. डेंगू की बीमारी को लेकर लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. अबतक जिले भर में कुल 24 डेंगू के रोगियों की पहचान हुई है.
साथ ही डेंगू से एक छह वर्षीय बच्ची की जान भी जा चुकी है. बावजूद स्वास्थ्य विभाग उदासीन बनी हुई है. इस बीमारी की रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर जिले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.
पाये गये एक संभावित मरीजसदर अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के एक संभावित मरीज पाये गये. तारापुर के रणगांव धर्मशाला में 183 बटालियन सीआरपीएफ के 90 के जवान चुनाव ड्यूटी में आये हैं. उनमें से एक जवान मो. जमीर अहमद में डेंगू के लक्षण पाये जाने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया
चिकित्सक ने डेंगू की संभावना जताते हुए उन्हें प्लेटलेट्स जांच कराने को कहा है. 24 मरीज में एक की हो चुकी है मौतजिले भर में अब तक डेंगू के 24 मरीज पाये जा चुके हैं. जिनमें मोगल बाजार निवासी सुनील कुमार साह की छह वर्षीय बच्ची वर्षा कुमारी की मौत इलाज के अभाव में हो चुकी है. बच्ची के मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं चेती है. डेंगू के रोकथाम को लेकर अबतक विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये हैं. वहीं लोगों को अपने आल पर छोड़ दिया गया है.
अबतक नहीं हो पायी मुकम्मल व्यवस्थाराज्य में डेंगू की सुगबुगाहट होते ही सभी जिले को अलर्ट कर दिया गया था. साथ ही डेंगू के मरीजों के लिए पर्याप्त दवा व स्पेशल वार्ड बनाने का भी निर्देश दिये गये थे. किंतु सदर अस्पताल में विभागीय निर्देश फाइलों पर ही सिमट कर रह गया है.
अस्पताल में कीट की व्यवस्था रहने के बाद भी मरीजों को निजी क्लिनिकों का ही सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं अस्पताल में दिखाये जाने के लिए स्पेशल वार्ड बनाया तो जरूर गया है. किंतु मरीजों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है.स्वास्थ्य विभाग बनी हुई है उदासीनलगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ते जाने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग उदासीन बनी हुई है.
नियमत: जिस क्षेत्र में डेंगू के मरीज पाये जाते हैं, उस मुहल्ले व गांव में विभागीय स्तर पर फॉगिंग व छिड़काव की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए. किंतु फॉगिंग व छिड़काव के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. मिल सकती है डेंगू की सौगात पर्व त्योहार के मौके पर जिले वासियों को डेंगू का सौगात मिल सकता है.
फिलहाल तो बाहर से आये अर्द्धसैनिक बल के जवानों से सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योंकि सभी जवानों को दिल्ली, पंजाब व अन्य राज्यों से मंगाया गया है. जहां डेंगू की बीमारी व्यापक पैमाने पर फैला हुआ है. उनलोगों में से यदि किसी एक को भी डेंगू की बीमारी हो तो वे यहां भी उस बीमारी को फैला सकते हैं. इतना ही नहीं अन्य राज्यों में काम करने वाले बिहार के लोगों का आना अब आरंभ होने वाला है. उनके साथ सतर्कता बरतने की जरूरत है.
हो न हो बिहारी बाबू परदेस से सौगात के रूप में डेंगू की बीमारी को लेकर आ सकते हैं.कहते हैं सिविल सर्जनसिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने कहा कि सदर अस्पताल में डेंगू के लिए जांच कीट व आवश्यक दवाएं उपलब्ध है. डेंगू की खबर मिलने पर संबंधित क्षेत्रों में फागिंग व छिड़काव किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










