मोटर साइकिल पर चिपकाओ ऑन इलेक्शन डियूटी, हो जाओ जांच से फ्री

Updated:
विज्ञापन

मोटर साइकिल पर चिपकाओ ऑन इलेक्शन डियूटी, हो जाओ जांच से फ्री फोटो संख्या : 2 फोटो कैप्सन : मोटर साइकिल पर चिकपा ऑन इलेक्शन ड्यूटी का स्टीकर प्रतिनिधि : मुंगेर शहर में इन दिनों ” ऑन इलेक्शन ड्यूटी ” अंग्रेजी में लिखे परचे लगे मोटर साइकिल खूब घूम रही है. ऐसे वाहन को सड़क […]

विज्ञापन

मोटर साइकिल पर चिपकाओ ऑन इलेक्शन डियूटी, हो जाओ जांच से फ्री फोटो संख्या : 2 फोटो कैप्सन : मोटर साइकिल पर चिकपा ऑन इलेक्शन ड्यूटी का स्टीकर प्रतिनिधि : मुंगेर शहर में इन दिनों ” ऑन इलेक्शन ड्यूटी ” अंग्रेजी में लिखे परचे लगे मोटर साइकिल खूब घूम रही है. ऐसे वाहन को सड़क पर चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मी भी नहीं रोकती. इन बाहनों के चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं अथवा हैलमेट पहना है या नहीं इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता. फलत: अब बिना इलेक्शन ड्यूटी में लगे कर्मचारी व असामाजिक तत्व भी अपने बाइक पर स्टीकर लगा कर चल रहे हैं. ऑन इलेक्शन ड्यूटी के स्टीकर का कमाल यह है कि कहीं वाहन चेकिंग चल रहा होता है तो बिना रूके ही बाइक चालक आगे निकलते रहता है. पुलिस भी उसे नहीं रोकती. वहीं जांच के लिए खड़े मोटर साइकिल चालक उन्हें देख कर मन ही मन सोचते हैं कि काश हम भी कंप्यूटर से लिखा या परचा चिपका लिये होते. मोटर साइकिल चालक यतींद्र नाथ भवानी, राहुल कुमार ने बताया कि अमूमन लोग हेलमेट पहन कर नहीं चलते हैं. पकड़े जाने पर दो सौ रुपया फाइन लिया जाता है. जबकि प्रदूषण, इंश्योरेंस, ओवर लोड, जूता नहीं पहने मिलने पर अलग-अलग कर वसूल किया जाता है. लेकिन जिस गाड़ी पर ऑन इलेक्शन ड्यूटी लिखा हुआ रहता है उस मोटर साइकिल को रोका भी नहीं जाता है. जबकि हेलमेट भी वे नहीं पहने रहते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन