टीवी-लैपटॉप लेकर लड़का ढूंढ रही भाजपा : लालू

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर/धरहरा : आगामी विधानसभा चुनाव बिहार का नहीं बल्कि देश का चुनाव है जिसके बहाने भारतीय जनता पार्टी बिहार को हथियाना चाहती है. वह बिहार के रास्ते कोलकाता में घुसना चाहता है तथा देश को बांटना चाहता है. परंतु महागठबंधन ऐसा होने नहीं देगा. ये बातें शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फुलका के […]

विज्ञापन

जमालपुर/धरहरा : आगामी विधानसभा चुनाव बिहार का नहीं बल्कि देश का चुनाव है जिसके बहाने भारतीय जनता पार्टी बिहार को हथियाना चाहती है. वह बिहार के रास्ते कोलकाता में घुसना चाहता है तथा देश को बांटना चाहता है.

परंतु महागठबंधन ऐसा होने नहीं देगा. ये बातें शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फुलका के मैदान में आयोजित पार्टी प्रत्याशी शैलेश कुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि विगत संसदीय चुनाव में भाजपा ने जनता को छलने का काम किया. लोगों के बैंक एकाउंट में न तो पंद्रह लाख रुपये जमा किये गये और न हीं बेरोजगारों को नौकरी मिली. उन्होंने कहा कि जब मैं, समधी मुलायम सिंह यादव और नीतीश कुमार ने भाजपा को इस पर घेरा तो कहा गया कि यह चुनावी जुमला था.

उन्होंने कहा कि भाजपा 1990 से पहले वाला बिहार लाना चाहता है. मोकामा के अनंत सिंह ने एक यादव के बच्चे को काट दिया था. मैंने नीतीश कुमार को कहा कि उसे जेल में ठुसो. नरेंद्र मोदी ने नीतीश के खून को गाली दिया. मुझे शैतान बोला. कहा गुजरात में जो किया वह ब्रह्म पिचाश है.

पहले एक काला कबूतर चढ़ाना पड़ेगा फिर पीला सरसों व लाल मिर्ची आजमाना होगा. उन्होंने कहा मोहन भागवत आरक्षण खत्म करना चाहता है. मैं फांसी पर चढ़ जाऊंगा पर आरक्षण को समाप्त करने नहीं दूंगा.

उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन 180 सीटों पर विजयी रहेगा. उन्होंने माला पहना कर प्रत्याशी शैलेश कुमार को शुभकामना दी. इससे पहले निर्धारित समय से पहले ही वे सभा स्थल तक पहुंच गये जिसके कारण कई कद्दावर नेता मंच तक नहीं पहुंच पाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन