16. जिले के सभी थानों में मतदान के दिन रहेंगे क्विक रस्पिांस टीम
16. जिले के सभी थानों में मतदान के दिन रहेंगे क्विक रिस्पांस टीम फोटो संख्या : 36फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करत अधिकारी प्रतिनिधि : मुंगेर ————-मतदान के दौरान जिले के सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेंगे. साथ ही थाने में मास्टर ट्रेनर के साथ इभीएम को भी सुरक्षित रखा जायेगा. ताकि […]
16. जिले के सभी थानों में मतदान के दिन रहेंगे क्विक रिस्पांस टीम फोटो संख्या : 36फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करत अधिकारी प्रतिनिधि : मुंगेर ————-मतदान के दौरान जिले के सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेंगे. साथ ही थाने में मास्टर ट्रेनर के साथ इभीएम को भी सुरक्षित रखा जायेगा. ताकि कहीं भी कोई परेशानी होने पर उसका समाधान किया जा सके. गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. चुनाव प्रेक्षकों ने बताया कि उन लोगों ने अपने – अपने विधानसभा क्षेत्र में 90-100 मतदान केंद्रों का मुआयना किये है. कई मतदान केंद्रों पर बेसिक मिनिमम फेसिलीटी उपलब्ध नहीं थे. इस संदर्भ में तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए. बैठक में कहा गया कि पेट्रोलिंग कम क्लेक्टिंग पार्टी का रेंडमाइजेशन कर लिया जाना चाहिए. आयोग के प्रेक्षक ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया है. उन्हें नया परमिट नहीं दिया जाय. बैठक में बताया गया कि मुंगेर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र मुंगेर, जमालपुर एवं तारापुर के लिए एक – एक वरीय पदाधिकारी तैनात किये जायेंगे. जो मतदान के संपूर्ण प्रभार में होंगे. इसके लिए उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं नगर निगम के आयुक्त को वरीय प्रभारी बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










