9. तारापुर में विभन्नि विभागों द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली
9. तारापुर में विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली फोटो संख्या : 31फोटो कैप्सन : जागरूकता रैली प्रतिनिधि : मुंगेर ————-मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसके माध्यम से मतदाताओं से अपील किया गया कि वे 12 अक्तूबर को मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार […]
9. तारापुर में विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली फोटो संख्या : 31फोटो कैप्सन : जागरूकता रैली प्रतिनिधि : मुंगेर ————-मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसके माध्यम से मतदाताओं से अपील किया गया कि वे 12 अक्तूबर को मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर परिसर से गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को प्रभारी डॉ आरपी भगत ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली में आशा कार्यकर्ता, साक्षरताकर्मी, वरीय प्रेरक, प्रेरक, तालिमी मरकज के सदस्य, टोला सेवक शामिल थे. रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया. रैली में शामिल लोग जो बांटे दारू, साड़ी, नोट उसे कभी ना देंगे वोट, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करे मतदान के नारे लगा रहे थे. रैली में अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार, डीसीएम धनंजय कुमार, केआरपी सुलोचना कुमारी, लेखा प्रबंधक चंद्रशेखर आजाद मौजूद थे. इधर आरएस कॉलेज तारापुर परिसर से एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसे प्राचार्य पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में शामिल स्वयं सेवक अनपढ़ हो या शिक्षित, मतदान करोंगे तभी होंगे सुरक्षित, मत के हाथ में देश की डोर, पड़ना ना कभी इसमें कमजोर, भैया-दीदी मत घबराना, वोट देने जरूर जाना के नारे लगा रहे थे. रैली में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी यूएस दास, आध्या वत्स, अमित कुमार, दीपक कुमार, नाजनी प्रवीण, सोफिया प्रवीण सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










