10. घटिया सड़क नर्मिाण पर रोक लगाने की मांग कर रहे महेशपुर के ग्रामीण
10. घटिया सड़क निर्माण पर रोक लगाने की मांग कर रहे महेशपुर के ग्रामीण फोटो संख्या : 30 फोटो कैप्सन : जर्जर सड़क प्रतिनिधि : संग्रामपुर —————-ठेकेदार आयेगा, घटिया काम करायेगा, पैसा बनायेगा और रफू चक्कर हो जायेगा. यह मानना है प्रखंड के ददरीजाला पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव के ग्रामीणों का. मामला प्रधानमंत्री सड़क योजना […]
10. घटिया सड़क निर्माण पर रोक लगाने की मांग कर रहे महेशपुर के ग्रामीण फोटो संख्या : 30 फोटो कैप्सन : जर्जर सड़क प्रतिनिधि : संग्रामपुर —————-ठेकेदार आयेगा, घटिया काम करायेगा, पैसा बनायेगा और रफू चक्कर हो जायेगा. यह मानना है प्रखंड के ददरीजाला पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव के ग्रामीणों का. मामला प्रधानमंत्री सड़क योजना का है. जिसके तहत भीखाडीह शीतला स्थान से महेशपुर गांव के चारों तरफ घटिया सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. महेशपुर गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया है. ग्रामीणों ने कहा कि भीखाडीह शीतला स्थान से महेशपुर गांव के चारों तरफ सड़क निर्माण कराया जा रहा है जो घटिया स्तर से कराया जा रहा है. सड़क पर पूर्व से पीसीसी किया हुआ था जो टूट-फूट गया था. ठेकेदार द्वारा बिना पीसीसी को हटाये उसी पर जैसे तैसे मोरंग डाला जा रहा है. नियमानुसार प्रधानमंत्री सड़क योजना के प्राक्कलन में इसे हटाकर फिर से गिट्टी, मोरंग डाला जाना है. घटिया कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जब ठेकेदार से सुधार करने को कहा तो संवेदक ने कहा कि वे ठीक कार्य करा रहे है. जिसे जहां जाना है जायें, शिकायत करें. ग्रामीणों ने बीडीओ से तत्काल इस निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए गुणवत्ता का ध्यान रखने की बात कहीं. कहते हैं अधिकारी बीडीओ प्रीतम आनंद ने कहा कि अभी यह सब करने की फुर्सत नहीं है. चुनाव के बाद ही इसकी जांच करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










