2. बिहार की सरकार को न खर्च करने की ताकत न इरादा : प्रधानमंत्री

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री:नरेंद्र मोदी ने मुंगेर हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी सभा में बिहार सरकार के कार्यों की जम कर आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस सरकार को न तो खर्च करने की ताकत है और न ही इरादा. जबतक राशि का बंटवारा तय नहीं हो जाता तब तक विकास के कार्य भी यहां नहीं होते. […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री:नरेंद्र मोदी ने मुंगेर हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी सभा में बिहार सरकार के कार्यों की जम कर आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस सरकार को न तो खर्च करने की ताकत है और न ही इरादा. जबतक राशि का बंटवारा तय नहीं हो जाता तब तक विकास के कार्य भी यहां नहीं होते. उन्होंने कहा कि 11 वीं एवं 12 वीं पंचवर्षीय योजना में गांवों में विद्युतीकरण के लिए केंद्र सरकार ने बिहार को 8,215 करोड़ की राशि दी थी. लेकिन मात्र 1,300 करोड़ की राशि ही खर्च हो पायी.

इस सरकार को न तो राशि खर्च करने की ताकत है और न ही इरादा. उन्होंने कहा कि 2010 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर घर को बिजली देने का वादा किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि अगले चुनाव में यदि सबों को बिजली नहीं दे पाऊंगा तो वोट मांगने नहीं आऊंगा.

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या उन्होंने अपने वचन का पालन किया! भीड़ ने कहा कि नहीं. रुकावट करने वाली सरकार को हटायें प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने बिहार के विकास के लिए 1 लाख 65 हजार करोड़ का पैकेज दिया. यह पैकेज भी लोगों को बुरा लग रहा है.

हमने इस पैकेज के माध्यम से मुंगेर गंगा रेल सह सड़क पुल को 2300 करोड़, मुंगेर-मिर्जाचौकी फोर लेन सड़क के लिए 1,200 करोड़, किऊल-गया रेलखंड के 123 किलोमीटर के लिए 1300 करोड़, तीनपहाड़-किऊल रेलखंड के 247 किलोमीटर के लिए 280 करोड़ की राशि विशेष पैकेज में दी है. लेकिन बिहार की जनता इस पैकेज रोकने वाले को मौका नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि रुकावट करने वाली सरकार को हटा दीजिए. बिहार को विकास चाहिए

. बिहार को सबों ने लूटा प्रधानमंत्री ने कहा कि इस राज्य में 35 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया और 25 वर्षों तक बड़े भाई व छोटे भाई ने राज किया. सबों ने मिल कर बिहार को सिर्फ लूटा है.

आज स्वार्थ बंधन के तहत फिर सत्ता पर काबिज होना चाह रही है. बिहार को तबाही से मुक्त कराना है. उन्होंने कहा कि स्वार्थ बंधन को जगह नहीं देनी है. नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की अब सामने से ताकत खत्म हो गयी है तो पीछे से प्रवेश करना चाहती है. लेकिन जनता सब जान चुकी है और समय आने पर इसका जवाब देगी. —————————-बॉक्स————————-सांसद ने किया पीएम का स्वागत मुंगेर :

मुंगेर के लोजपा सांसद वीणा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां बुके देकर स्वागत किया. वहीं उन्हें शॉल प्रदान किया. वीणा देवी प्रधानमंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त की. ——————————भेंट की गयी बड़ी दुर्गा व मां चंडी का तसवीर मुंगेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार मुंगेर आगमन पर मेयर कुमकुम देवी ने जहां उन्हें बड़ी मां दुर्गा की तसवीर भेंट की. वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय ने शक्तिपीठ मां चंडी का तसवीर भेंट किया. इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी, विधायक विजय सिन्हा एवं मुंगेर के भाजपा प्रत्याशी प्रणव कुमार ने प्रधानमंत्री को शॉल देकर सम्मानित किया. प्रधानमंत्री हेलीपैड पर भाजपा के महामंत्री नयन कुमार, अजय कुमार सिंह एवं प्राण रंजन विकास ने उनका स्वागत किया. —————————

-भारत मां की जय से शुरू हुआ भाषण मुंगेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर आते ही जहां लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया. वहीं उन्होंने अपना भाषण भारत माता की जय के जयघोष से किया. वे प्रात: 10:39 बजे मंच पर पहुंचे और 10:42 बजे उनका उद्बोधन प्रारंभ हुआ जो 11:21 बजे तक चला.

————————-मंच पर थे उपस्थित मुंगेर : प्रधानमंत्री के सभा मंच पर सूरत के सांसद सीआर पाटिल, सभा के संयोजक विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा, जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सूरभान सिंह, रालोसपा के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन