48 बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
संवाददाता :नीमाचांदपुरा बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. नीमाचांदपुरा थाने की पुलिस ने बुधवार की रात विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 48 बोतल देसी शराब के साथ धंधेबाज कुसमहौत निवासी विजय साह को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
संवाददाता :नीमाचांदपुरा बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.
नीमाचांदपुरा थाने की पुलिस ने बुधवार की रात विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 48 बोतल देसी शराब के साथ धंधेबाज कुसमहौत निवासी विजय साह को गिरफ्तार कर लिया. वहीं,
न्यायालय से वारंटी अझौर निवासी राजो सहनी, शशि सहनी व बनद्वार निवासी बबलू सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है.
इसकी पुष्टि करते हुए नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चारों आरोपितों के अलावा वाहन चेकिंग में नौ बाइक व एक बोलेरो भी जब्त की गयी है. पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही सघन छापेमारी से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी में सहायक अवर निरीक्षक संजय सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










