रुपये के लेन-देन में तो नहीं गयी जान !
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रतिनिधि : मुंगेर दो साल की मासूम से उठा पिता का साया राजनीति के मौत से जहां दो साल की मासूम बच्ची खुशी के सिर से पिता का साया उठ गया. वहीं पत्नी रानी देवी का सुहाग उजड़ गया. रानी देवी अभी गर्भ से है. रानी को अब यह चिंता सताने लगी है कि उनकी […]
विज्ञापन
प्रतिनिधि : मुंगेर दो साल की मासूम से उठा पिता का साया
राजनीति के मौत से जहां दो साल की मासूम बच्ची खुशी के सिर से पिता का साया उठ गया.
वहीं पत्नी रानी देवी का सुहाग उजड़ गया. रानी देवी अभी गर्भ से है. रानी को अब यह चिंता सताने लगी है कि उनकी बच्ची व उनका भरन- पोषण कौन करेगा.
हालांकि राजनीति के पास कोई खास पैतृक संपत्ति नहीं थी. किंतु वह अलग-अलग ठेकेदारों के साथ पेटीदारी कर एवं जमीन खरीद-फरोख्त के धंधे में शामिल था.
अपने परिवार व बच्चे के भविष्य के लिए कुछ बीमा भी करवा रखा था. परिवार के लिए कुछ और बेहतर कर पाता इससे पहले ही अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी.
जमीन बिक्री के धंधे में था शामिल
राजनीति मंडल पूर्व में किसी ठेकेदार के साथ पेटीदारी कर अपना गुजारा करता था. किंतु पिछले दो साल से वह ब्रोकरों के साथ जमीन बिक्री के धंधे में शामिल था.
जिसमें उन्हें कमीशन के तौर पर अच्छी-खासी राशि मिलती थी. ग्रामीणों द्वारा यह चर्चा सुनने को मिल रहा है कि हो सकता है रुपये के लेन- देन में ही राजनीति की जान गयी हो.
बताया जाता है कि जमीन खरीद बिक्री के सिलसिले में राजनीति अक्सर जमालपुर जाया करता था. रविवार को भी वह जमालपुर जाने के नाम से ही घर से निकला था. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी.
परिजनों को मिली सहायता राशि
मृतक के परिजनों को जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने पारिवारिक लाभ के तहत अग्रिम भुगतान के तौर पर बीस हजार रुपये मुआवजा राशि दी.
साथ ही नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र मंडल ने परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये. मौके पर राम चरित्र मंडल, खजांची मंडल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










