फसल डूबने के कगार पर

Updated:
विज्ञापन

आलमनगर : प्रखंड के पांच पंचायतों के तीन दर्जन गांव में बाढ़ का पानी फैल जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क संपर्क भंग हो जाने से आवश्यक उपयोग की वस्तु लाने के लिए पर्याप्त मात्र में नाव उपलब्ध नहीं है. ज्ञात हो कि पिछले पांच दिनों से लगातार हो […]

विज्ञापन

आलमनगर : प्रखंड के पांच पंचायतों के तीन दर्जन गांव में बाढ़ का पानी फैल जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क संपर्क भंग हो जाने से आवश्यक उपयोग की वस्तु लाने के लिए पर्याप्त मात्र में नाव उपलब्ध नहीं है.

ज्ञात हो कि पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश व कोसी बैराज से छोड़े गया क्षेत्र में फैल गया है. इस कारण मुरौत के पीड़ित परिवार पुन: विस्थापित होकर कला व मनरेगा भवन में शरण लेने को मजबूर हैं. वहीं क्षेत्र में लगे हजारों एकड़ धान की फसल डूबने के कगार पर है. इससे किसानों में चिंता व्याप्त है.

एडीएम आपदा कन्हैया प्रसाद, एसडीओ मुकेश कुमार, बीडीओ मिन्हाज अहमद ने गंगापुर पंचायत के सोनामुखी पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया. साथ ही लोगों से आवागमन की सुविधा के लिए पर्याप्त नाव उपलब्ध कराने की बात कही. एडीएम बीडीओ को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

इस दौरान मुरौत कटाव विस्थापितों ने एडीएम से अभी तक पुर्नवास के लिए जमीन नहीं उपलब्ध कराये जाने की शिकायत की. एडीएम ने कहा की जल्द ही पुनर्वास के लिए जमीन अधिग्रहण कर उपलब्ध कराया जायेगा.

वहीं नाविकों द्वारा पिछले वर्ष चलाये गये नाव के परवाना देने के बाबजूद भी एक मात्र मल्लाह का मजदूरी देने पर विरोध करते हुए नाव नहीं देने बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन