आतंकी संगठन ने मुंगेर के आयुक्त से मांगे 50 लाख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा को आइएसआइएस नामक संगठन ने पत्र भेज कर 50 लाख रु पये की मांग की है. आयुक्त ने बताया कि गुरु वार की सुबह उनके आवास के बाहर नेम प्लेट पर एक लेटर रखा था. उसमें आइएसआइएस नामक संगठन का नाम है. पत्र में लिखा गया है […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा को आइएसआइएस नामक संगठन ने पत्र भेज कर 50 लाख रु पये की मांग की है. आयुक्त ने बताया कि गुरु वार की सुबह उनके आवास के बाहर नेम प्लेट पर एक लेटर रखा था. उसमें आइएसआइएस नामक संगठन का नाम है.
पत्र में लिखा गया है कि इंदिरा आवास के सहायक, लेखा सहायक एवं पर्यवेक्षक के बचे हुए पद पर 24 अगस्त तक प्रथम प्रतीक्षा सूची से नियोजन पत्र दे दें और हर्जाने के रूप में संगठन को 10 दिनों के भीतर 50 लाख दे दें.
अगर रुपये नहीं मिले, तो आवास व कार्यालय के साथ पूरे परिवार को उड़ा देंगे. इधर, डीजीपी पीके ठाकुर ने इस मामले की जांच गंभीरता से करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह शरारती तत्वों की करतूत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










