एक लाख के जाली नोट के साथ हथियार तस्कर नसिया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर :क्राइम ब्रांच दिल्ली व मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव में छापेमारी कर मंगलवार को हथियार तस्कर मो नौशाद उर्फ नसिया को एक लाख रुपये जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया. सभी नोट एक-एक हजार रुपये के हैं. इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

मुंगेर :क्राइम ब्रांच दिल्ली व मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव में छापेमारी कर मंगलवार को हथियार तस्कर मो नौशाद उर्फ नसिया को एक लाख रुपये जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया. सभी नोट एक-एक हजार रुपये के हैं.

इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जाली नोट नेटवर्क के तार को ढूंढ़ने में लगी है.मुंगेर से दिल्ली ले जाता था जाली नोट : पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में वीरेंद्र भारद्वाज नामक व्यक्ति को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह मुंगेर जिला अंतर्गत बरदह गांव से जाली नोट लाता है. अब तक उसने तीन खेप जाली नोट मुंगेर से दिल्ली लाया है. वीरेंद्र भारद्वाज की निशानदेही पर दिल्ली क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर सुरेंद्र दलाल के नेतृत्व में आठ सदस्यीय पुलिस पदाधिकारियों की टीम मुंगेर पहुंची और मुंगेर पुलिस के सहयोग से बरदह गांव में छापेमारी कर मो नौशाद उर्फ नसिया को एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया.
पूर्व में भी गिरफ्तार हुआ था नसिया : मो नसिया ने बताया कि उसने यह नोट बरदह गांव के मो कैयूम से लिया था. उन्होंने जाली नोट नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि यहां जाली नोट गिरोह का सरगना बरदह गांव के ही उसके हमनाम मो नौशाद पिता मो रफीक है जो बाहर से जाली नोट लाकर पूरे नेटवर्क का संचालन करता है. एएसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में 2 जुलाई 2013 को मो नौशाद उर्फ नसिया 3.75 लाख रुपये जाली नोट के साथ गिरफ्तार हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन