कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जदयू ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : बैठक करते जदयू कार्यकर्ता प्रतिनिधि , जमालपुरमारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड नगर एवं प्रखंड इकाई के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. इसमें विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा की गयी.प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : बैठक करते जदयू कार्यकर्ता प्रतिनिधि , जमालपुरमारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड नगर एवं प्रखंड इकाई के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. इसमें विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा की गयी.प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 26 जुलाई रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला में होगा. जिसके उद्घाटनकर्ता पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह होंगे. जबकि मुख्य अतिथि वित्त एवं वाणिज्यकर सह ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव तथा विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद गुलाम रसूल बलयावी एवं वरिष्ठ जदयू नेता रवींद्र तांती होंगे. सम्मेलन की अध्यक्षता जमालपुर के विधायक शैलेश कुमार करेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रमुख कार्यकर्ताओं की टोली सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रत्येक वार्ड तथा पंचायत में जाकर कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण देंगे. सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गई. मौके पर राम विलास दिवाकर, रोहित सिन्हा, राजीव सिंह, अविनाश जायसवार, अली शेर, गंगा रजक, धर्मेंद्र कुमार दास, श्रीकांत सज्जू, शैलेंद्र कुमार तांती, शंकर तांती, राजीव रंजन सिंह तथा मणिलाल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन