प्रतिदर्श सर्वेक्षण के आंकड़े का सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : कार्यशाला में उपस्थित सांख्यिकी पदाधिकारी व अन्वेषक प्रतिनिधि , मुंगेरराष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण को लेकर जिला परिषद के सभागार में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को कई प्रकार की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यशाला में योजना एवं विकास विभाग के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के उपनिदेशक डॉ […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : कार्यशाला में उपस्थित सांख्यिकी पदाधिकारी व अन्वेषक प्रतिनिधि , मुंगेरराष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण को लेकर जिला परिषद के सभागार में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को कई प्रकार की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यशाला में योजना एवं विकास विभाग के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के उपनिदेशक डॉ निर्भय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण अंतर्गत यह 73 वां सत्र प्रारंभ हुआ है जो 30 जुलाई तक चलेगा. इस सत्र का सर्वेक्षण खास तौर पर मेनूफैक्चरिंग ट्रेड एंड सर्विस, एग्रीकल्चर इंटरप्राइजेज के आर्थिक एवं संचालनात्मक पर आधारित आंकड़ा एकत्रित किया जायेगा. सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य भारतीय अर्थ व्यवस्था में असंगठित क्षेत्र के ट्रेंड एवं अन ट्रेंड दोनों तरह के व्यक्तियों को रोजगार देता है. इसके अतिरिक्त इस सर्वेक्षण के आंकड़े का सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान है. सत्र में संग्रह की जानेवाली आंकड़ों से विभिन्न मंत्रालयों, संगठनों एवं शोधकर्ताओं को मदद मिलेगी. खास कर असंगठित क्षेत्र के इंटरप्राइजेज के कार्य एवं बेस्ट प्रबंधन के तहत स्वच्छ भारत अभियान में भी मदद मिलेगी. मौके पर अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के कनीय सांख्यिकी पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय ने मुंगेर, भागलपुर, पटना एवं मगध प्रमंडल के 19 जिलों के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्वेषकों को तकनीकी ज्ञान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन